चित्रकूट में दिनदहाड़े टप्पेबाजी… रिश्तेदार बनकर वृद्धा को झांसा दिया, मुंह दबाकर कान के टॉप्स लूटे

जिला चित्रकूट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला को झांसे में लेकर कानों से टॉप्स उतारकर ठगने की घटना सामने आई है, जिसकी जानकारी मिलते ही थाना …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 07:44:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 07:44:58 PM (IST)

चित्रकूट में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, AI Generated

नईदुनिया प्रतिनि​धि, चित्रकूट। जिला चित्रकूट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला को झांसे में लेकर कानों से टॉप्स उतारकर ठगने की घटना सामने आई है, जिसकी जानकारी मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर वृद्धा के बयान दर्ज किए। इन ठगों ने पहले महिला को स्वयं को उसका रिश्तेदार बताया और उसे अपने झांसे में लेते हुए कानों में पहने हुए पचास हजार कीमत के टप्स उतारकर फरार हो गए। इस संबंध में चित्रकूट थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला लीलावती पत्नी मेवालाल (65 वर्ष) निवासी लोधन टिकुरा मोहल्ला, चित्रकूट की रहने वाली हैं।

परिचित बताकर संतोषी अखाड़ा के पास ले गए आरोपित

बताया गया कि वृद्धा रामघाट की ओर गई थीं, जहां अज्ञात टप्पेबाजों ने खुद को उनका परिचित बताते हुए बातचीत शुरू की। विश्वास में लेने के बाद आरोपित महिला को मध्य प्रदेश के इलाहाबाद बैंक के पास स्थित संतोषी अखाड़ा के पास लेकर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपितों ने किसी बहाने महिला का मुंह दबाकर कानों के आभूषण उतार लिए और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की CCTV फुटेज की जांच

घटना के बाद पीड़िता घबराई हालत में आसपास के लोगों से मदद मांगती रही। सूचना मिलने पर स्वजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही चित्रकूट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में लव जिहाद… ‘यश’ बनकर यासिन ने किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन न करने पर दीवार में मारा सिर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *