छतरपुर में डेढ़ वर्षीय बच्चा खौलती कढ़ाई में गिरा: 60% झुलसा; गला, पेट, पैर और हाथ जला; जिला अस्पताल में भर्ती – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के बमनीघाट गांव में शुक्रवार शाम एक डेढ़ वर्षीय मासूम घर के चूल्हे पर चढ़ी खोलती कढ़ाई में गिर गया और 60 प्रतिशत तक झुलस गया। गंभीर हालत में बच्चे को परिजनों ने बड़ामलहरा अस्पताल पहुंचाया। बाद में हालत में सुधार होने

.

शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घटना हुई। शैलेश लोधी का डेढ़ वर्षीय पुत्र इतिस घर में खेल रहा था। खाना बनाने की तैयारी के दौरान वह खेलते-खेलते मां रीना के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान आग के चूल्हे पर रखी कढ़ाई में गिर गया।

गले, पेट, पैर और हाथ झुलसा

इटिस को मां ने तुरंत कढ़ाई से बाहर निकाला और परिवार के अन्य परिजनों की मदद से सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। गले, पेट, पैर और हाथ गंभीर रूप से झुलस गए थे। शुरुआती इलाज के बाद उसे घर ले जाया गया, लेकिन शनिवार को स्थिति बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

दादा जगत लोधी ने बताया कि मां खाना बनाने के लिए चने की बाजी के लिए पानी कढ़ाई में गर्म कर रही थी। इटिस मां के पास जाने के लिए दौड़ा, लेकिन कपड़े में फंसने के कारण सीधे कढ़ाई में गिर गया।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *