भोपाल के टीटी नगर में रहने वाली माइनिंग विभाग की महिला कर्मचारी को उसकी के घर में बंधक बनाकर लूट की वारदात किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की नौकरानी का बेटा है। जिसने अपने नाबालिग मौसेरे भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को चाकू की नोक पर घर में बंधक बनाकर लूटा। बदमाश 1.68 लाख रुपए कैश, एप्पल का मोबाइल फोन सहित करीब सवा तीन लाख रुपए का माल लूट कर फरार हो गए। घटना शनिवार शाम की है। रात के समय शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तस्दीक कर रविवार तड़के एफआईआर दर्ज की है। बालअवचारी सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट की रकम सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। सिक्युरिटी गार्ड हैं पीड़िता के पिता टीआई गौरव सिंह ने बताया कि अर्चना वर्मा (28) 98 क्वार्टर टीटी नगर में रहती हैं। वह माइनिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट ग्रेड-3 की जॉब करती हैं। उनके पिता सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। जबकि मां का बीमारी के चलते निधन हो चुका है। अर्चना ने घर में हाउस कीपिंग के लिए महिला मेट को रखा है। इसी मेट का बेटा आशीष उर्फ गोली रायकवार है। जो हाल ही में हत्या के प्रयास के मामले में जेल से छूटा है। पहले से घर में आना-जाना था आशीष भी अर्चना के घर के छोटे मोटे काम करता था। उसका पीड़िता के घर पूर्व ही आना-जाना रहा है। अशीष ने 15 वर्षीय मौसेरे भाई के साथ मिलकर अर्चना के घर में लूटपाट की योजना बनाई थी। उसे पूरी जानकारी थी कि महिला के पिता कब जॉब पर आते-जाते हैं। घटना के समय काम के बहाने आरोपी पीड़िता के घर पहुंचे। गेट नॉक किया, गेट खोलते ही धक्का देकर अंदर दाखिल हुए और चाकू की नोक पर महिला से कहां क्या रखा है इसकी जानकारी ली। करीब 15 मिनट के भीतर बदमाशों ने नकदी मोबाइल फोन और अन्य सामान लूटा और घर से भाग निकले। समूह लोन भरने के लिए की लूट आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि समूह लोन को भरने के लिए उसने लूट की वारदात की है। रिकवरी के लिए लगातार उसे कॉल आ रहे थे। बची रकम से वह शौक पूरे करने वाला था। नई बाइक खरीदने की योजना थी। हालांकि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक और उसके नाबालिग सहियोगी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। .