भोपाल में गार्ड ने छत से कूदकर जान दी: मां के देहांत के बाद से था मानसिक बीमार, सुबह पिता को घर के आंगन में मिला लहूलुहान शव – Bhopal News

भोपाल के बजरिया इलाके में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने घर की छत से कूदकर जान दे दी। उसकी लाश पिता ने सोमवार तड़के सुबह घर के आंगन में देखी। वे बाथरूम के लिए उठे थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

.

पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय आकाश बाथम चांदबड़ थाना बजरिया क्षेत्र में रहता था। वह इंडस्ट्रीयल एरिया में गार्ड की नौकरी करता था। तीन साल पहले मां की मौत हो चुकी है। इसी के बाद से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था।

एक मनोचिकित्सक के पास उसका इलाज चल रहा था। आए दिन जान देने की बातें परिजनों से करता था। आकाश चार भाइयों में तीसरे नंबर था। अकसर भाईयों से मां के पास जाने की बातें करता था।

सोमवार तड़के तीन बजे आकाश के पिता प्रभुदयाल बाथम बाथरूम में जाने के लिए उठे, उन्होंने आंगन में बेटे को खून से लथपथ देखा। अन्य बेटों को उठाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *