भोपाल में सीएम बोले-लव जिहाद, ड्रग माफिया को ठिकाने लगाएंगे: हुजूर और नरेला के रक्षाबंधन कार्यक्रमों में शामिल हुए डॉ. मोहन यादव – Bhopal News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के हुजूर और नरेला विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सवों में शामिल हुए। नर्मदापुरम रोड पर आमेर मैजेस्टिक होटल में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में सीएम ने कहा- महिलाओं पर बुरी नजर

.

सीएम ने कहा-

लव जिहाद हो या ड्रग माफिया, इनके माध्यम से जो भी आपराधिक गतिविधियां की जा रही हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा जा रहा है। राज्य सरकार किसी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। सबको एक-एक कर ठिकाने लगाएंगे। सभी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाते हुए बहन-बेटियों को हर संभव सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

QuoteImage

दीवाली के बाद भाई दूज से लाडली बहनों को मिलेंगे हर महीने ₹1500 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। रक्षाबंधन से पहले बहनों को लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त सहित 250 रुपए का शगुन अलग से भेजा गया। बहनों के हाथ में यश होता है, लक्ष्मी पूजन भी उन्हीं के माध्यम से होता है। अब दीपावली के बाद भाई-दूज से प्रदेश भर की लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की सौगात मिलेगी। बहनों का स्नेह मेरे जीवन का सबसे बड़ा आधार है।

आमेर मैजेस्टिक होटल नर्मदापुरम में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा।

आमेर मैजेस्टिक होटल नर्मदापुरम में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा।

हुजूर में 200 करोड़ रुपए से होंगे विकास कार्य सीएम ने कहा कि राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ की लागत से सीवर लाइन सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेटियों की सुरक्षा और लाड़ली बहनों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशभर की बहनों ने अपने भाई और मुख्यमंत्री को राखी बांधी है।

भोपाल के चांदबड़ में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव।

भोपाल के चांदबड़ में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव।

घर में बेटी के बिना सिद्धि प्राप्त नहीं हो सकती भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के चांदबड़ के खुशीपुरा में मंत्री विश्वास सारंग द्वारा आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में सीएम ने कहा- हमारी संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। जब तक घर में बेटा न आए सिद्धि नहीं होती, लेकिन घर में जब तक बेटी न जाए हर सिद्धि अर्थात पूर्णता प्राप्त नहीं हो सकती है। रक्षाबंधन त्योहारों का राजा है। बहनों के आशीर्वाद से जीवन सफल हो जाता है। बहनों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

कृष्ण के समय से रक्षाबंधन की परंपरा शुरू हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का सिर धड़ से अलग किया। तब भगवान श्रीकृष्ण की उंगली में चोट लग गई थी। इस पर द्रौपदी ने साड़ी का पल्लू फाड़कर भगवान श्रीकृष्ण की उंगली पर बांधा था। यह राखी का प्रतीक था। इसके बाद से रक्षाबंधन की परम्परा प्रारंभ हो गई।

मोदी ने बहनों का जीवन बदलने का काम किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब परिवारों को आवास, गैस चूल्हा और अन्य सुविधाएं देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बहनों को लोकसभा और राज्यसभा में अधिक प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे किसानों और जवानों की क्षमताओं पर भरोसा करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे सक्षम देश बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज कुछ लोग चुनाव आयोग और सेना का भी सम्मान नहीं करते। रक्षाबंधन कार्यक्रम के पहले चांदबड़ क्षेत्र में हुए रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नागरिकों ने पुष्पहारों और गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने रक्षासूत्र बांधे।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *