MP में सोमवार को घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। ससुर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। …और पढ़ें
HighLights
- ग्राम भगतपुरा में ससुर और बहू के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप
- हमले के बाद बुजुर्ग ससुर को हुई खून की उल्टियां, रास्ते में तोड़ा दम
- लौर पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपित बहू को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नईदुनिया प्रतिनिधि, मऊगंज। जिले के लौर थाना क्षेत्र के ग्राम भगतपुरा में सोमवार को घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। ससुर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित बहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
धक्का देकर गिराया और फिर किया हमला
थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि ग्राम भगतपुरा निवासी जगदीश साकेत (75) का अपनी छोटी बहू पुष्पा साकेत (26) पत्नी अर्जुन कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बहू ने गुस्से में आकर पहले ससुर को धक्का देकर गिरा दिया और फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
.