Last Updated:
Baba Ramdev Remedies for Piles: योगगुरु बाबा रामदेव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बताया है कि बवासीर की समस्या को सिर्फ 3 दिनों में घरेलू नुस्खों से दूर किया जा सकता है. इसके लिए नींबू और गाय के दूध की …और पढ़ें
बाबा रामदेव ने बताए बवासीर से छुटकारा पाने के नुस्खेयोगगुरु बाबा रामदेव ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए एक वीडियो में बताया है कि बवासीर की समस्या से छुटकारा पाने में कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर हो सकते हैं. अक्सर लोग बवासीर का शिकार होने पर नीम-हकीम के चक्कर में पड़ जाते हैं. कई लोग बवासीर से छुटकारा पाने के लिए चीर-फाड़ भी करवा लेते हैं. हालांकि ये सभी चीजें बवासीर से पूरी तरह छुटकारा नहीं दिला पाती हैं. अगर आप बवासीर को सिर्फ 3 दिन में जड़ से खत्म करना चाहते हैं, तो आपको गाय का दूध, एक नींबू, एक केला और कपूर की जरूरत पड़ेगी. बाजार में मिलने वाले कपूर में कई खतरनाक केमिकल्स होते हैं. ऐसे में देसी कपूर ही खरीदें.
इन घरेलू नुस्खों से सिर्फ 3 दिन में बवासीर से पाएं छुटकारा ! Home Remedies To Get Rid of Piles
योगगुरु ने बताया कि अगर आपके पास गाय का दूध न हो, तो दूसरा नुस्खा आजमा सकते हैं. इसके लिए आपको एक केला और थोड़े देसी कपूर की जरूरत होगी. आप केला छीलकर एक टुकड़ा तोड़ लें और इसमें एक मटर के दाने के बराबर देसी कपूर दबा दें और फिर केले को निगल जाएं. याद रखें कि आपको केला और कपूर को चबाना नहीं है. आप इसे सीधे निगल जाएं. इससे आपको पहले दिन से ही बवासीर में फायदा दिखने लगेगा. 3 दिन में यह नुस्खा बवासीर से राहत दिला सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान, पेट रहेगा चकाचक | Baba Ramdev Tips for Better Digestion
बाबा रामदेव बताते हैं कि बवासीर से छुटकारा पाने के लिए पेट साफ रखना सबसे जरूरी है. इसके लिए त्रिफला चूर्ण रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेना बेहद फायदेमंद होता है. इसके साथ हरड़ का चूर्ण दिन में एक बार लिया जाए तो यह पाचन को ठीक रखता है और मल को मुलायम करके बवासीर के दर्द को कम करता है. अगर बवासीर से खून आता है, तो इसके लिए बाबा रामदेव अश्वगंधा, गिलोय और नीम का काढ़ा पीने की सलाह देते हैं. ताड़ासन, पवनमुक्तासन, मलासन और कपालभाति जैसे योगासन रोजाना करने की सलाह देते हैं. इससे पेट की गड़बड़ी दूर होती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और बवासीर की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें
.