मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Outlook: विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण सोमवार को शेयर बाजारों में निगेटिव प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी. हालांकि, बाजार में गिरावट इस बार पर निर्भर करेगी कि यह संघर्ष कितने समय तक चलता है.

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमला किया था. ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार सुबह पुष्टि की कि इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए हैं. 

क्या है विशेषज्ञ की राय?

भू-राजनीतिक स्थिति के अलावा, व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणा, वैश्विक बाजार के रुझान और विदेशी निवेशकों के रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित होगी. होली के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे. स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि, पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बाद निवेशकों का उत्साह और भी कम हो गया है.

मीणा के अनुसार, भारत जैसी तेल आयातक अर्थव्यवस्था के लिए कच्चे तेल की ऊंची कीमतें मुद्रास्फीति, राजकोषीय संतुलन और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के लिए जोखिम पैदा करती हैं. 

यह बाहरी झटका बाजार के लिए एक तकनीकी रूप से कमजोर क्षण में आया है. उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच सोमवार को बाजार गिरावट के साथ खुल सकते हैं. निवेशक तीसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों और मासिक वाहन बिक्री के आंकड़ों पर भी प्रतिक्रिया देंगे. 

कच्चे तेल की कीमत

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.87 प्रतिशत चढ़कर 72.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, बाजार बहुत नकारात्मक प्रतिक्रिया देगा.

यदि कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक ऊंची रहती है, तो हमारे व्यापार संतुलन और भुगतान संतुलन पर असर पड़ेगा, क्योंकि हम अपनी तेल जरूरतों का लगभग 85 प्रतिशत आयात से पूरा करते हैं. 

शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में शुक्रवार, 27 फरवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी.  प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी.

सेंसेक्स 961.42 अंक या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,287.19 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 317.90 अंक या 1.25 प्रतिशत फिसलकर 25,178.65 के लेवल पर बंद हुए थे.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *