सर्दियों में तेजी से बढ़ेगी इम्युनिटी, सर्दी-जुकाम से तुरंत राहत, बनाकर पिएं तुलसी का ये काढ़ा

Last Updated:

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आयुर्वेदिक उपाय के रूप में अदरक, तुलसी और हल्दी के काढ़े को शामिल करने की सलाह देता है. इससे न केवल तेजी से इम्युनिटी बूस्ट होती है बल्कि सर्दी-जुकाम और संक्रमण में राहत मिलती है.

सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम और गले की खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. लेकिन इसके लिए आपको बार-बार केमिस्ट या डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आप घरेलू उपायों की मदद भी ले सकते हैं. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आयुर्वेदिक उपाय के रूप में अदरक, तुलसी और हल्दी के काढ़े को शामिल करने की सलाह देता है. इससे न केवल तेजी से इम्युनिटी बूस्ट होती है बल्कि सर्दी-जुकाम और संक्रमण में राहत मिलती है.

मंत्रालय के अनुसार, हर अच्छी आदत एक नई शुरुआत है.इस ठंड में अदरक, तुलसी और हल्दी के आसानी से बने घरेलू मिश्रण न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को गर्माहट देते हैं.ये प्राकृतिक सामग्री आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल हो रही हैं, जो सर्दी के मौसम में आराम और स्वस्थ जीवन का छोटा और प्रभावी कदम हैं.

तुलसी अदरक हल्दी का काढ़ा पीने के फायदे
अदरक गले की खराश को शांत करता है, बलगम निकालता है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है.तुलसी (तुलसी) एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल है, जो फेफड़ों को साफ करती है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनाती है.हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, जो सूजन कम करता है और संक्रमण से लड़ता है.इन तीनों को मिलाकर बनाया जाने वाला काढ़ा या हर्बल ड्रिंक सर्दी में बहुत फायदेमंद साबित होता है.

आयुर्वेदाचार्य काढ़े को बनाने का आसान तरीका-
2 कप काढे़ के लिए 3 कप पानी लें. इसमें 1 इंच ताजा अदरक कद्दूकस किया हुआ, 8-10 तुलसी की पत्तियां और आधा चम्मच हल्दी पाउडर या कच्ची हल्दी डालें.थोड़ी काली मिर्च भी मिला सकते हैं.इसे मध्यम आंच पर 10-15 मिनट उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए. छानकर गुनगुना होने पर 1 चम्मच गुड़ या शहद मिलाएं. रोज सुबह-शाम पीने से शरीर गर्म रहता है, खांसी-जुकाम में राहत मिलती है और इम्युनिटी बढ़ती है.

इस बात का ध्यान रखें
तुलसी अदरक और हल्दी के मिश्रण से बनने वाला ये काढ़ा घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है. लेकिन इसके बावजूद अगर किसी तरह की एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

सर्दियों में तेजी से बढ़ेगी इम्युनिटी, बनाकर पिएं तुलसी का ये काढ़ा

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *