तेज शुरुआत के तुरंत बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,525 के नीचे

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन 11 नवंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटीव रही. कारोबारी दिन की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

हालांकि, कारोबारी दिन की शुरुआत के कुछ देर बाद ही दोनों प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करने लगे. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 136.17 अंक या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,671.52 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,617.00 अंक पर ओपन हुआ था.    

9:22 बजे तक, सेंसेक्स 129 अंक की गिरावट के साथ 83,405 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 44 अंक फिसलकर 25,529 पर ट्रेड कर रहा था. 

बीएसई के टॉप गेनर
महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, अडानी पोर्ट

बीएसई के टॉप लूजर
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, टाटास्टील

सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?

सोमवार 10 नवंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 319.07 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,535.35 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 82.05 अंक या 0.32 प्रतिशत की उछाल दर्ज करते हुए 25,574.35 पर ट्रेड करते हुए कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. 

बीएसई बास्केट से आईएनएफवाई, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट और टीसीएस टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, ट्रेंट, इटरनल, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक रहे थे. निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी ऑटो, निफ्टी नेक्सट 50, निफ्टी 50, निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप और निफ्टी आईटी हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे.

वहीं, निफ्टी एफएमसीजी  के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Physics Wallah IPO: रिटेल निवेशक आज 11 नवंबर से लगा सकते हैं बोली, जानें प्राइस बैंड और सारी डिटेल्स

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *