भिंड में अवैध लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त: गश्ती दल ने दी दबिश, 50 हजार की लकड़ी जब्त; चालक पकड़ाया – Bhind News

भिंड जिले में वन विभाग की गश्ती टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे गोरमी-कल्याणपुरा रोड पर चेकिंग के दौरान बिना ट्रांसपोर्ट परमिशन के लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया।

.

वन विभाग को सूचना मिली थी कि कल्याणपुरा गांव की ओर से अवैध लकड़ी गोरमी क्षेत्र के आरा मशीन पर बेचने के लिए ले जाई जा रही है। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में गश्ती दल ने गोरमी रोड पर निगरानी तेज कर दी। रात करीब 11 बजे संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई। जब चालक से ट्रांसपोर्ट परमिशन (टीपी) मांगी गई तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।

चालक पकड़ाया।

बबूल की लकड़ी भरी हुई थी गश्ती दल ने मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर गोरमी थाने में खड़ा करा दिया। ट्रॉली में नीम और बबूल की लकड़ी भरी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में वन विभाग की गश्ती टीम के नीरज शर्मा, ब्रह्मप्रकाश सिंह, सूर्यप्रताप सिंह सेंगर, अभिनेंद्र सिंह भदौरिया, जितेंद्र कुमार अगरैया और जयकरण सिंह परिहार मौजूद रहे। वन विभाग के रेंजर बसंत शर्मा का कहना है कि अवैध परिवहन और कटाई पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *