अवैध रेत उत्खनन…: जेसीबी छुड़ाने रास्ता रोका, चाबी छीनी; माफिया का वन विभाग पर हमला, फायर कर बचे रेंजर – Shivpuri News

करैरा रेंज की वन भूमि ​में नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते वन अमले ने जेसीबी जब्त की। थाने लाते वक्त रेत माफिया ने दो बार रास्ता रोककर जेसीबी छुड़ाने का प्रयास किया। दूसरी बार हमला होते देख करैरा रेंजर ने दो हवाई फायर जान बचाई। पुलिस सुरक्षा में जेसीब

.

अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर करैरा रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा रविवार सुबह 10:45 बजे वन अमले के साथ वीरपुर बीट में पहुंचे। यहां कसाना नदी से जेसीबी अवैध उत्खनन करते दिखी। टीम को देखकर चालक व अन्य लोग जेसीबी छोड़कर भाग गए।

वन अमले के सामने रेत माफिया का दुस्साहस

जेसीबी जब्त कर ले जाते समय 4 बदमाशों ने वन अमले का रास्ता रोक लिया। हमला होते देख रेंजर मीणा ने दो हवाई किए, जिससे माफिया भाग गए। कुछ दूरी पर माफिया फिर रास्ता रोककर खड़े गए और जेसीबी की चाबी छीन ली। रेंजर ने तत्काल डायल 112 और एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ काे कॉल किया। करैरा और दिनारा थाने का बल मौके पर पहुंचा तब जेसीबी को लाए। पर ‌‌रेत माफिया रेंजर और वन अमले को धमकाते हुए भाग।

दो पर केस दर्ज: करैरा पुलिस ने रेंजर की रिपोर्ट पर कल्ली रावत निवासी ग्राम जनोरी और लोकेंद्र रावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *