ग्वालियर में जब्त शराब और पकड़े गए आरोपी।
ग्वालियर जिले में आबकारी विभाग ने रविवार शाम को घाटीगांव थाना क्षेत्र में स्थित एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत फोरलेन के समीप एक निजी आवास में यह कार्रवाई की गई। मौके से भारी मा
.
नीले कुप्पों में यह शराब रखी गईं थीं।
आबकारी अधिकारी राकेश कुर्मी ने बताया कि जांच के दौरान फैक्ट्री से 25 हजार लीटर अवैध शराब ड्रमों में जब्त की गई, जिससे लगभग 5 हजार 500 सौ पेटियां तैयार की जा सकती थीं। इसके अतिरिक्त, 232 पेटी तैयार शराब भी बरामद हुई है, जिसमें रॉयल चैलेंज की 61 और पावर व्हिस्की की 171 पेटियां शामिल हैं। आबकारी विभाग ने मौके से एक महिला समेत चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस फैक्ट्री के अंदर बन रही थी शराब।
आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घाटीगांव के पास एक निजी निवास में अवैध शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई की। इस फैक्ट्री में विभिन्न ब्रांडों के नाम से शराब बनाई जा रही थी। आबकारी अधिनियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
ये खबर भी पढ़ें…
आलीराजपुर के चांदपुर में 93 पेटी अवैध शराब जब्त

चांदपुर पुलिस ने 24-25 अक्टूबर की देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की 93 पेटियां जब्त की हैं। इस मामले में ग्राम झडोली के बारी फलिया निवासी रमेश पिता नारलिया तोमर (35) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 10.89 लाख रुपए बताया जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें