Ilaychi Gardening: मसालों की रानी ‘इलायची’ को घर पर ऐसे उगाएं, जानें बीज से पौधा लगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

Last Updated:

How To Grow Ilaychi In Containers: घर पर गमले में इलायची(elaichi Plant) का पौधा आसानी से उगाया जा सकता है. आमतौर पर बीज 7–10 दिन में अंकुरित हो जाते हैं, लेकिन पूरी तरह मजबूत पौधा बनने में समय लगता है.अगर जगह प…और पढ़ें

मसालों की रानी ‘इलायची’ को ऐसे उगाएं घर पर, जानें बीज से पौधा लगाने का तरीकाइलायची को नम और हल्की मिट्टी पसंद है.
How To Grow Cardamom Plant : अक्सर लोग अपने घर के गार्डन या बालकनी में हरी मिर्च, धनिया और पुदीना जैसी चीजें लगाते हैं. इन्हीं के साथ आप हरी इलायची भी बड़े आराम से गमले या कंटेनर में उगा सकते हैं. इलायची लगाने से आपका गार्डन न सिर्फ खूबसूरत और महकदार बनेगा, बल्कि आपको बाजार से महंगी इलायची खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. थोड़े धैर्य और सही देखभाल के साथ आप घर पर ही ताज़ी इलायची का आनंद ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इलायची उगाने का आसान तरीका.

घर पर इलायची उगाने का आसान तरीका (Step by Step Guide To Grow Cardamom)–

स्टेप 1: गमला तैयार करें
सबसे पहले एक कंटेनर या गमला लें और उसमें कोको पिट डालें. कोको पिट नमी को लंबे समय तक बनाए रखता है और बीज जल्दी अंकुरित हो जाते हैं. मिट्टी की सतह को हल्का समतल कर लें.

स्टेप 2: बीज तैयार करें
5 से 6 ताजे इलायची के दाने लें. ध्यान रखें कि दाने पुराने या सूखे न हों, वरना अंकुरण सही नहीं होगा. इन दानों को सावधानी से मिट्टी में दबा दें.

स्टेप 3: बीज को ढकें और पानी दें
बीजों को हल्के कोको पिट या मिट्टी से ढक दें. ज्यादा दबाव डालने की जरूरत नहीं है, बस इतना कि बीज पूरी तरह मिट्टी के अंदर आ जाएं. अब ऊपर से हल्का-सा पानी छिड़क दें. पानी उतना ही दें जिससे मिट्टी नम रहे, लेकिन गीली होकर चिपचिपी न बने.

स्टेप 4: ग्रीनहाउस इफेक्ट बनाएं
बीजों को जल्दी अंकुरित करने के लिए गमले को ढकना जरूरी है. इसके लिए दूसरे कंटेनर को उल्टा करके ऊपर रख दें. इससे नमी और गर्माहट बनी रहेगी और बीज जल्दी अंकुरित होंगे.

View this post on Instagram

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *