सर्दियों में बेजान पड़ गई है स्किन, तो इन तरीकों से पाएं बेदाग निखार

Last Updated:

सर्दियों के मौसम में चेहरे पर मुंहासों के बाद पड़ने वाले गड्ढे या निशान कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाते हैं. ये न सिर्फ चेहरे की सुंदरता को कम करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालते हैं. हालांकि, सही देखभाल, घरेलू उपाय और समय पर इलाज से इन गड्ढ़ों को काफी हद तक भरा जा सकता है.आइए जानते हैं चेहरे के गड्‌ढों को भरने के आसान और असरदार तरीके.

सर्दियों के मौसम में चेहरे पर मुंहासों के बाद पड़ने वाले गड्ढे या निशान कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाते हैं. ये न सिर्फ चेहरे की सुंदरता को कम करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालते हैं. हालांकि सही देखभाल, घरेलू उपाय और समय पर इलाज से इन गड्ढ़ों को काफी हद तक भरा जा सकता है.आइए जानते हैं चेहरे के गड्‌ढों को भरने के आसान और असरदार तरीके. आयुर्वेदाचार्य की टिप्स

लोकल 18

दिन में दो बार हल्के और ऐसे क्लींजर से चेहरा साफ करना पर्याप्त होता है, जो रोम छिद्र बंद न होने दे. आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना है और चेहरे को ज्यादा रगड़कर नहीं धोना हैं.इसके साथ ही जरूरत से ज्यादा क्लीनिंग करने से त्वचा ड्राई हो जाती है, जिससे ऑयल ज्यादा निकलने लगता है तथा पोर्स और भी बड़े नजर आने लगते हैं. इसलिए आपको त्वचा को बिल्कुल साधारण तरीके से ही धोकर बस आराम देना है.

लोकल 18

हफ्ते में एक या दो बार क्ले मास्क लगाना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालने और रोमछिद्रों में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है. हालांकि, इसे रोजाना लगाने से त्वचा रूखी हो सकती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें. तब जाकर यह आपको फायदा पहुंचाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लोकल 18

जब त्वचा रूखी हो जाती है, तो वह खुद को संतुलित रखने के लिए ज्यादा तेल बनाने लगती है. ऐसे में एक अच्छा मॉइस्चराइज़र त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है और पोर्स को कम उभरा हुआ दिखाता है. हल्का और नॉन ग्रीसी मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना सबसे बेहतर रहता है.

लोकल 18

हर दिन एस.पी.एफ, 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है, खासकर तब जब आप धूप में बाहर निकलते हैं. सूरज की हानिकारक किरणें कोलेजन को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे समय के साथ गड्ढे और ज्यादा नजर आने लगते हैं.नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाने से धीरे-धीरे फर्क दिखाई देता है. लेकिन सर्दियों में आप धुंध के समय मॉइश्चराइजर का उपयोग कर सकते हैं.

लोकल 18

आपको सर्दियों में इन सभी बातों का ध्यान रखना है और खास तौर पर ज्यादा फेस क्रीमों का उपयोग न करें. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में बेजान पड़ गई है स्किन, तो इन तरीकों से पाएं बेदाग निखार

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *