सर्दियों में त्वचा हो जाती है रूखी…तो रात को अपनाएं ये उपाय, हमेशा रहेगी मक्खन की तरह मुलायम

Last Updated:

Skin Care Tips: सर्दी में त्वचा के रूखेपन से बचने के लिए सुरभि शर्मा ने नारियल तेल और विटामिन ई का पेस्ट, दूध, शहद, दालचीनी पाउडर और हल्दी के घरेलू नुस्खे बताए हैं.

आमतौर पर हमें यह देखने को मिलता है कि सर्दी के मौसम में लोगों की त्वचा में रूखापन आ जाता है, क्योंकि सर्दी में हमारे शरीर की स्किन सिकुड़ जाती है और कई तरह की हवाओं के चलने से शरीर में रूखापन आ जाता है. इससे देखने में हमारी स्किन अच्छी नहीं लगती है. ऐसे में अगर हम अभी से ही कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें तो हमारी त्वचा में रूखापन नहीं आएगा और हमारी त्वचा अच्छी लगेगी. इसके लिए हमें रात में घरेलू नुस्खों को अपनाना होगा, ताकि सुबह त्वचा से रूखापन गायब रहे. इसके साथ ही इस घरेलू नुस्खे को लगभग महीने में 5 से 6 दिन करना है, तो आइए जानते हैं क्या है यह घरेलू नुस्खा.

इस चीज का बनाएं पेस्ट 
ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट सुरभि शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि सर्दी के मौसम में हमारी त्वचा में रूखापन आ जाता है. इसके पीछे की वजह है कि हमारी त्वचा से नमी की मात्रा कम हो जाती है. इसके लिए हमें कुछ घरेलू उपाय अपनाना चाहिए. जिसमें हमें नारियल का तेल एक कटोरी में लेना है और उसमें विटामिन ई की गोली को खोलकर उसे नारियल के तेल में अच्छे से मिला लेना है और इसका एक पेस्ट तैयार कर लेना है.

लगाएं इस चीज का तेल 
नारियल और विटामिन ई के पेस्ट को रात में हमें सोने से पहले अपनी त्वचा पर लगा लेना है और सुबह साधारण पानी से इसको अच्छे से धो लेना है. इसका फायदा यह होगा कि हमारे शरीर का रूखापन चला जाएगा और इसके साथ ही नमी की मात्रा की कमी की भरपाई भी हो जाएगी.

दूध और शहद का करें इस्तेमाल 
घरेलू नुस्खे कि अगर बात की जाए तो दूध और शहद का प्रयोग हम अपने शरीर की त्वचा में आए रूखापन को मिटाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए नहाने के पानी में दूध या मिल्क पाउडर मिला दें . इसके साथ ही शहद, दालचीनी पाउडर और हल्दी से बना पेस्ट चेहरे पर लगा सकते हैं.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में त्वचा हो जाती है रूखी…तो रात को अपनाएं ये उपाय, रहेगी मुलायम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *