चांदी की ज्वैलरी पड़ गई है काली, तो इन आसान तरीकों से पाएं पहले जैसी चमक

Last Updated:

Rishikesh news: चांदी की पायल का काला पड़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन थोड़ी देखभाल और घरेलू नुस्खों से इसे आसानी से रोका और ठीक किया जा सकता है. अगर आप नियमित रूप से अपनी पायल को साफ करती हैं और उसे ठीक से संभालती हैं तो वह सालों तक नई जैसी दिखेगी.

चांदी की पायल न सिर्फ एक गहना है बल्कि भारतीय परंपरा और सौंदर्य का प्रतीक भी है. महिलाएं इसे रोज़ पहनती हैं, लेकिन कुछ समय बाद पायल का रंग काला पड़ने लगता है. इससे उसकी चमक और खूबसूरती खत्म हो जाती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि चांदी खराब हो गई, लेकिन असल में यह एक सामान्य रासायनिक प्रक्रिया है.

clean silver jewellery at home

चांदी हवा और नमी के संपर्क में आने पर ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया से गुजरती है. जब सल्फर युक्त गैसें या पसीना चांदी से संपर्क में आते हैं, तो उस पर एक काला परत जमने लगता है जिसे टार्निश कहा जाता है. खासकर गर्मियों में जब पैरों में पसीना ज्यादा आता है, तब पायल जल्दी काली पड़ जाती है. इसके अलावा, परफ्यूम, डिटर्जेंट या केमिकल वाले पानी के संपर्क में आने से भी चांदी की सतह काली हो सकती है.

clean silver jewellery at home

कई बार महिलाएं पायल को उतारने के बाद खुले में रख देती हैं. इससे हवा और धूल के संपर्क में आने से उसका रंग फीका पड़ जाता है. अगर पायल को गीले पैरों में पहना जाए तो भी उसकी चमक कम हो जाती है. इसलिए जरूरी है कि चांदी के गहनों को सही तरीके से संभाला जाए. उन्हें हमेशा सूखे और बंद डिब्बे में रखें. अगर संभव हो तो सिल्वर पॉलिश क्लॉथ में लपेटकर रखें, ताकि ऑक्सीडेशन कम हो सके.

clean silver jewellery at home

घर पर ही कुछ आसान नुस्खों से चांदी की पायल की चमक वापस लाई जा सकती है. एक बाउल में गुनगुना पानी लें, उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें नींबू का रस डालें. अब इस मिश्रण में पायल को 10 मिनट के लिए डुबोकर रखें. इसके बाद किसी पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से साफ करें और सूखे कपड़े से पोंछ लें. आपकी पायल फिर से चमक उठेगी जैसे नई हो

clean silver jewellery at home

अगर आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है, तो साधारण व्हाइट टूथपेस्ट भी कमाल कर सकता है. थोड़ी सी मात्रा में टूथपेस्ट लें और उसे पायल पर हल्के हाथों से रगड़ें. फिर कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें. यह तरीका सबसे आसान और तुरंत असर दिखाने वाला है. इससे न सिर्फ काला पन हटता है बल्कि पायल में नई जैसी चमक भी आ जाती है.

clean silver jewellery at home

एक और असरदार घरेलू तरीका है एल्यूमिनियम फॉयल और नमक का प्रयोग. एक कटोरे में गर्म पानी लें, उसमें थोड़ा नमक डालें और नीचे एल्यूमिनियम फॉयल बिछा दें. अब उसमें अपनी पायल रखें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. यह प्रक्रिया चांदी पर जमी सल्फाइड की परत को हटा देती है. बाद में साफ पानी से धोकर सूखा लें. यह तरीका बिना किसी नुकसान के पायल को फिर से चमका देता है.

clean silver jewellery at home

अगर आप चाहती हैं कि आपकी चांदी की पायल लंबे समय तक चमकदार रहे तो कुछ बातों का ध्यान रखें. पायल पहनने से पहले पैरों को हमेशा साफ और सूखा रखें. नहाने, डिटर्जेंट के काम या परफ्यूम लगाने के बाद पायल पहनने से बचें. जब जरूरत न हो तो उसे एयरटाइट कंटेनर में रखें. समय-समय पर पॉलिशिंग कपड़े से हल्का रगड़ें ताकि उसकी चमक बनी रहे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चांदी की ज्वैलरी पड़ गई है काली, तो इन आसान तरीकों से पाएं पहले जैसी चमक

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *