अगर आपके भी नाखून हो रहे हैं क्रैक, तो इन देसी नुस्खों से खत्म होगी समस्या

सहारनपुर: महिलाओं को सजना-संवरना काफी पसंद होता है और इस सजने संवरने में नाखून भी अहम हिस्सा होते हैं. महिलाएं नाखूनों पर भी नेल्स आर्ट करती है, ताकि उनके चेहरे के साथ-साथ उनके हाथ भी काफी खूबसूरत दिखाई दे. वैसे कलरफुल नेल्स हर किसी को अट्रैक्ट करते हैं और यह मेकअप का जरूरी हिस्सा भी हैं.

लड़कियां हाथ-पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए नाखूनों पर खूब एक्सपेरिमेंट भी करती हैं. कोई रंग बिरंगी नेल पॉलिश से नाखून को रंगती है, कोई नेल आर्ट करवाती हैं, तो कोई नेल पियरसिंग. लेकिन कई बार महिलाओं के नाखून क्रेक होने लगते हैं और टूटने लगते हैं जिससे उनको नकली नाखून लगाने पड़ते हैं. लेकिन क्या आपको पता है ऐसा क्यों होता है. चलिए आपको बताते हैं.

नाखून कमजोर होने का कारण

महिलाओं के नाखून कमजोर होना और उनमें दरारे आना कमजोरी का कारण है. महिलाओं के नेल्स कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पोषण की कमी (विशेषकर आयरन, बायोटिन, और जिंक की कमी), पानी और रसायनों के अत्यधिक संपर्क, थायरॉइड या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं.

खाने में इन चीजों का करें सेवन, नाखूनों में नहीं आएगी दरार

आयास आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बी.ए.एम.एस, एम.डी डॉक्टर हर्ष ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि नाखून जो है यह वैसे तो डेड टिशु है और ये कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम यह विटामिन-डी इन सभी चीजों के बने होते हैं. यह हमारी अस्थि धातु का मल है, आयुर्वेद में कहते हैं कि अस्थि धातु का मल है नक, तो अगर हमें अस्थि धातु के मल को पोषण देना है तो हमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम इन सभी की पूर्ति शरीर में करनी होगी. तो जिन भी व्यक्तियों के नाखून टूटते हैं या अपने ब्रिटल नेल्स है या उनमें नाखूनों में क्रैकर्स आ जाते हैं समझ लीजिए कि उनके अंदर कैल्शियम या फास्फोरस या विटामिन-डी या किसी चीज की कमी हो रही है. तो वह उन चीजों का सेवन करना शुरू करें.

कैसे पाएं छुटकारा

अगर नेल्स में समस्या दिखाई दे रही है, तो अपने खाने में केला दूध, सिंघाड़ा, मखाना, काजू, काले तिल इन सभी चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. यह आपके शरीर में हो रही कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन-डी आदि की कमी को पूरा करेगी जिससे नेल्स फटने की समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *