सीलन से घर हो गया है खराब, तो ये सॉल्यूशन है रामबाण उपाय

Last Updated:

कारीगर नरेश राजपूत ने कहा कि लेवल प्लास्टर ऐसा सॉल्यूशन है जिससे दीवार पक्की हो जाती है. उन्होंने दावा किया है कि इसके लगाने से सीलन भी नहीं आती है. नरेश ने कहा कि अच्छे कारीगर से इसे लगवाया जाये, तो यह कम से कम 5 साल तक बना रहता है. लेवल प्लास्टर लगवाने से दीवार नई, मजबूत और पक्की हो जाती है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कई घरों में सीलन से लोग परेशान हैं. अधिकतर घरों में सीलन की वजह से दीवारों से पपड़ी छूट जाती है, जिससे घरों में गंदगी रहती है. इस समस्या से परेशान होकर लोग कई तरह के सॉल्यूशन दीवारों पर लगवाते है, लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ता है. आगरा में पिछले 30 सालों से पुट्टी का कार्य करने वाले कारीगर ने दावा किया है कि दीवारों पर लेवल प्लास्टर लगाने से कम से कम 5 सालों तक दीवार सुरक्षित रहेगी. कारीगर ने कहा कि यह इतना मजबूत होता है कि लोगों को सीलन से छूटकारा मिलता है. उन्होंने कहा कि अब आगरा के लोग अपने घरों में यही सॉल्यूशन लगवा रहे हैं और इससे उनकी दीवार मजबूत और पक्की भी हो रही है…

लेवल प्लास्टर से नहीं आएगी सिलन

आगरा में घरों में पुट्टी का कार्य करने वाले कारीगर नरेश राजपूत ने कहा कि लेवल प्लास्टर ऐसा सॉल्यूशन है जिससे दीवार पक्की हो जाती है. उन्होंने दावा किया है कि इसके लगाने से सीलन भी नहीं आती है. नरेश ने कहा कि अच्छे कारीगर से इसे लगवाया जाये, तो यह कम से कम 5 साल तक बना रहता है. लेवल प्लास्टर लगवाने से दीवार नई, मजबूत और पक्की हो जाती है. उन्होंने कहा कि यह दिखने में वाइट कलर का होता है. जिन घरों में सीलन की समस्या होती है वहाँ इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से सभी समस्या दूर हो जाएगी और घरों में साफ सफाई भी दिखाई देगी.

पुरानी दीवारें भी हो जाएंगी नई जैसी

आगरा में घरों में पुट्टी का कार्य करने वाले कारीगर नरेश राजपूत ने कहा कि लेवल प्लास्टर लगवाने से कई सालों पुरानी दीवार भी नई जैसी मजबूत हो जाती है. उन्होंने कहा कि लेवल प्लास्टर की पकड़ बहुत मजबूत होती है, यह आसानी से चिपक जाता है फिर इसके ऊपर पुट्टी की जाती है. कारीगर नरेश ने कहा की पुट्टी होने के बाद जब यह सूख जाता है, तो हल्के रेगमाल से दीवारों को घिसा जाता है. घिसने से दीवार चिकनी और एक समान हो जाती है. कारीगर ने कहा कि यह सब प्रकिया के बाद इस पर पेंट किया जाता है, जिससे दीवारें खिल उठ जाती है. यह सॉल्यूशन कम ही लोग जानते हैं उन्होंने कहा कि बाजारों में यह नया है, इसलिए लोगों को इसके बारे में अभी कम जानकारी है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

homelifestyle

सीलन से घर हो गया है खराब, तो ये सॉल्यूशन है रामबाण उपाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *