Last Updated:
Best Lipstick Shades For Dusky Bride: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए खास होता है और ऐसे में लिपस्टिक का सही शेड पूरा लुक बदल देता है. कई सांवली दुल्हनें कन्फ्यूज हो जाती हैं कि कौन-सा रंग उनके चेहरे पर सबसे ज्यादा निखार लाएगा. गलत शेड चुन लिया तो पूरा मेकअप फीका लग सकता है. लेकिन सही शेड आपको रॉयल, ग्लोइंग और स्टाइलिश दिखा देता है. इसलिए आज हम बता रहे हैं वो बेस्ट लिपस्टिक शेड्स.
बरगंडी लिपस्टिक सांवली दुल्हन पर कमाल का बोल्ड ग्लो देती है. यह शेड चेहरे की शाइन को और उभार देता है. अगर आपकी शादी शाम को है तो ये कलर परफेक्ट चॉइस है. फोटो में दुल्हन का लुक तुरंत रॉयल और क्लासी दिखेगा.

वाइन रेड उन दुल्हनों के लिए बढ़िया है जो थोड़ा हटकर दिखना चाहती हैं. यह शेड होंठों को डीप और अट्रैक्टिव टच देता है. वीडियो व्लॉगिंग और फोटोशूट में यह रंग बहुत स्टनिंग दिखता है. ब्राइडल ज्वेलरी के साथ इसका कॉन्ट्रास्ट और भी खूबसूरत लगता है

क्लासिक रेड की बजाय डीप रेड आज कल ट्रेंड में है सांवली स्किन पर यह शेड नैचुरल तरीके से खिल उठता है. लाल जोड़े या मरून लहंगे के साथ बेहद परफेक्ट लगता है. फोटो में आपके ब्राइडल स्माइल को खास चमक देता है
Add News18 as
Preferred Source on Google

<strong>ब्रिक रेड और टेराकोटा वार्म टोन की खासियतः </strong>ये शेड्स ब्राइडल मेकअप को सॉफ्ट और खूबसूरत टच देते हैं. अगर दुल्हन बहुत ज्यादा चटक कलर नहीं चाहती तो यह बेस्ट है. हल्की गोल्ड ज्वेलरी और ब्राउन आईशैडो के साथ जबरदस्त मैच बनता है. इन रंगों से चेहरा बहुत नैचुरल लेकिन ग्लोइंग लगता.

प्लम और बेरी शेड्स रिसेप्शन लुक के लिए एकदम सही हैं. इन रंगों से चेहरा शार्प और डिफाइंड दिखता है. हाई बन या ओपन हेयरस्टाइल के साथ यह शेड्स सुपर ग्लैम लगते हैं. फोटोज में भी यह कलर बहुत एलीगेंट दिखता है.

न्यूड ब्राउन शेड्स हल्की रस्मों के लिए एकदम परफेक्ट हैं. ये होंठों को बहुत सॉफ्ट और नैचुरल लुक देते हैं. कैरामेल, टोफी या चॉकलेट ब्राउन स्किन टोन से अच्छी तरह ब्लेंड होते हैं. ऑरेंज या येलो आउटफिट के साथ यह शेड बहुत प्यारा लगता है.

<strong>कैरामेल–सिनेमन – सिंपल लेकिन क्लासीः </strong>अगर दुल्हन मिनिमल लुक पसंद करती है तो ये शेड आदर्श है. इन रंगों में एक हल्की मिठास और सेंटर ऑफ अट्रैक्शन वाली वाइब होती है.दिन में होने वाले फंक्शन के लिए बिल्कुल फिट. फोटो में होंठ बहुत नैचुरल और साफ-सुथरे दिखते.
.