घर को महकाना है तो लगाएं ये 5 सुगंधित फूलों के पौधे, आसान देखभाल में मिलेगी शानदार खुशबू

Last Updated:

Flower Gardening Tips: घर की बालकनी या गार्डन में खुशबूदार फूल माहौल को सुकूनभरा बना देते हैं. मधुकामिनी, गंधराज, रजनीगंधा, मधुमालती और मोगरा ऐसे पौधे हैं जो सुंदरता के साथ बेहतरीन खुशबू भी देते हैं. इन पौधों को घर पर आसानी से उगाया जा सकता है और ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती. कुछ पौधे गमले में तो कुछ जमीन में बेहतर बढ़ते हैं.सही धूप, पानी और खाद के साथ ये पौधे सालों तक फूल देते हैं और घर को प्राकृतिक महक से भर देते हैं.

घर की बालकनी या गार्डन में हरियाली के साथ-साथ खुशबूदार फूल हों, तो माहौल अपने आप ही सुकूनभरा हो जाता है. आजकल लोग अपने घरों को छोटा सा गार्डन बनाने का शौक तेजी से पूरा कर रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी उलझन यही रहती है कि कौन-से फूल लगाए जाएं जो दिखने में सुंदर हों और साथ ही खुशबू से घर-आंगन को महका दें. इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 बेहतरीन सुगंधित फूलों के पौधों के बारे में, जिन्हें आप आसानी से अपने घर पर लगा सकते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं मधुकामिनी (ऑरेंज जैस्मीन) की. यह पौधा अपनी तीव्र और मीठी खुशबू के लिए जाना जाता है. मधुकामिनी के फूल खासतौर पर गर्मियों के मौसम में खिलते हैं और इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. एक बार लगाने के बाद यह पौधा 8 से 10 साल या उससे भी ज्यादा समय तक फूल देता रहता है, जिससे यह घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है.

गंधराज यानी गार्डेनिया को सफेद गुलाब भी कहा जाता है. इसके फूल जितने सुंदर होते हैं, खुशबू उतनी ही मनमोहक होती है. गर्मी के मौसम में खिलने वाले गंधराज के फूल पूरे घर और गार्डन को प्राकृतिक महक से भर देते हैं. यह पौधा न केवल सजावटी है, बल्कि वातावरण को भी ताजगी देता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा प्राकृतिक खुशबू बनी रहे, तो गंधराज का पौधा लगाना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रजनीगंधा यानी ट्यूबरोज़ को दुनिया के सबसे सुगंधित फूलों में गिना जाता है. इसके फूलों का उपयोग इत्र, साबुन, अगरबत्ती और क्रीम बनाने में किया जाता है. रजनीगंधा की अच्छी ग्रोथ के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे की धूप जरूरी होती है. पौधे को नियमित पानी देना चाहिए और मिट्टी में नमी बनी रहनी चाहिए. इसे गमले या ग्रो बैग में उगाने के लिए इसके बल्ब को 4 से 5 सेंटीमीटर गहराई में लगाना सबसे उपयुक्त माना जाता है.

मधुमालती जिसे रंगून क्रीपर भी कहा जाता है, एक सुंदर खुशबूदार बेल वाला पौधा है. यह पौधा लता के रूप में तेजी से बढ़ता है और इसके फूल गुच्छों में सफेद, गुलाबी और लाल रंग में खिलते हैं. मधुमालती को गमले की बजाय जमीन में लगाना अधिक बेहतर माना जाता है. इसे गेट, बाउंड्री वॉल या बालकनी की रेलिंग के पास लगाया जा सकता है. यह पौधा घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ वातावरण को भी अपनी मनमोहक खुशबू से महका देता है.

मोगरा यानी जैस्मीन के फूल अपनी भीनी और मनमोहक खुशबू के लिए बेहद पसंद किए जाते हैं. मोगरे के फूलों का उपयोग इत्र, तेल, साबुन और सौंदर्य उत्पाद बनाने में किया जाता है. मोगरा का पौधा हमेशा धूप वाली जगह पर लगाना चाहिए, जिससे इसमें अच्छी बढ़वार हो सके. इस पौधे में पानी सीमित मात्रा में देना जरूरी होता है, क्योंकि ज्यादा पानी नुकसानदायक हो सकता है. महीने में एक बार जैविक खाद डालने से पौधे में अधिक और सुगंधित फूल खिलते हैं.

homelifestyle

घर की बालकनी में लगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, सुंदरता के साथ पूरे घर को महका देंगे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *