नींद और मूड में चाहिए सुधार, तो रात में भिगोकर खाएं इस सब्जी के बीज, हड्डियां बुढ़ापे तक रहेंगी मजबूत

Last Updated:

Health Tips: कद्दू के बीज पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं. इनमें मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.

हड्डियां हैं कमजोर और नींद न आने से हैं परेशान, तो कद्दू का बीज दिलाएगा आरामकद्दू के बीज 
बागेश्वर: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की सबसे बड़ी समस्या तनाव, नींद की कमी और कमजोर हड्डियां होती है. ऐसे में यदि आप अपने खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो सेहत पर बड़ा असर दिख सकता है. इन्हीं बदलावों में से एक कद्दू के बीज का सेवन है. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही इसके फायदों को मानते हैं. बागेश्वर के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल ने लोकल 18 को बताया कि कद्दू के बीज पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं. इनमें मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. खासतौर पर रात में इन्हें भिगोकर खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं.

कद्दू के बीज के फायदे

कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है. यह दिमाग में ‘सेरोटोनिन’ और ‘मेलाटोनिन’ हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है. जो नींद और मूड को नियंत्रित करते हैं. तनावग्रस्त या अनिद्रा से जूझ रहे लोगों के लिए इसका सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है. यदि रात को सोने से पहले भिगोए हुए कद्दू के बीज खाए जाएं, तो नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है.

हड्डियों को बनाता है मजबूत

इन बीजों में मैग्नीशियम और जिंक की भरपूर मात्रा होती है. जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. नियमित सेवन से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है. ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव होता है. महिलाओं के लिए तो यह विशेष रूप से फायदेमंद है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ उनमें हड्डियों की कमजोरी की संभावना ज्यादा होती है.

हेल्दी फैट्स और फाइबर

कद्दू के बीजों में मौजूद हेल्दी फैट्स और फाइबर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं. साथ ही फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कद्दू के बीज शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. यह शरीर को संक्रमण से बचाते हैं, और घावों को जल्दी भरने में मदद करते हैं. इसके अलावा, इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं. जिससे झुर्रियां और समय से पहले बुढ़ापा आने की समस्या कम होती है.

कैसे करें सेवन

कद्दू के बीजों का सेवन रात में भिगोकर करना सबसे अच्छा होता है. इसके लिए 1 से 2 चम्मच बीज पानी में भिगो दें और सोने से पहले खा लें. चाहें तो सुबह भी स्मूदी, सलाद या ओट्स के साथ इसका सेवन किया जा सकता है. हालांकि यह बेहद फायदेमंद हैं, लेकिन इनका अत्यधिक सेवन पेट की गड़बड़ी या कैलोरी बढ़ने का कारण बन सकता है. इसलिए इन्हें सीमित मात्रा (20-30 ग्राम प्रतिदिन) में ही खाना चाहिए. कद्दू के बीज एक प्राकृतिक सप्लीमेंट की तरह हैं, जो नींद सुधारने, मूड अच्छा रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने और दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हड्डियां हैं कमजोर और नींद न आने से हैं परेशान, तो कद्दू का बीज दिलाएगा आराम

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *