सर्दियों में पाचन और मेटाबॉलिज्म सुधारना है? तो डाइट में शामिल करें ये हरा जूस, मिलेंगे गजब फायदे

X

सर्दियों में पाचन और मेटाबॉलिज्म सुधारना है? तो डाइट में शामिल करें ये हरा जूस

 

arw img

Lauki Ke Juice Ke Fayde: हरी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बेहद जरूरी है, और इसमें लौकी विशेष रूप से फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन लोग अक्सर इसकी सब्जी खाने में कतराते हैं, जबकि लौकी का नियमित सेवन शरीर को रोगों से दूर रखता है और त्वचा की चमक बनाए रखता है. आयुष चिकित्सालय, शिवगढ़ की प्रभारी आयुष चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) के अनुसार सर्दियों में लौकी का जूस सब्जी से भी ज्यादा लाभकारी है क्योंकि इसमें शरीर को सीधे फायदा पहुंचाने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं, यह वजन कम करने में कारगर है, पेट भरा रखता है, मेटाबॉलिज्म सुधारता है और कैलोरी की मात्रा में भी उच्च होता है. सर्दियों में इसका सेवन शरीर को ठंड से बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. लौकी के जूस के नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, हार्ट स्ट्रोक के खतरे कम होते हैं, पाचन तंत्र सही रहता है और त्वचा चमकदार बनी रहती है. इसलिए सर्दियों में रोजाना सुबह एक गिलास लौकी का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

सर्दियों में पाचन और मेटाबॉलिज्म सुधारना है? तो डाइट में शामिल करें ये हरा जूस

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *