Last Updated:
Health Benefits Of Consuming Curd And Sugar In Hindi : दही और चीनी का सेवन सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है. दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो आंतों को साफ करते हैं. इसके अलावा दही और चीनी का सेवन त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है. आइए जानते हैं किन चीजों दही और चीनी क्या फायदे होते हैं.
Health Benefits Of Consuming Curd And Sugar : दही और चीनी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों को साफ करते हैं. इसलिए आयुर्वेद का मानना है कि स्वस्थ पाचन आपकी त्वचा पर सीधा असर डालता है और उसे पोषण और स्वस्थ बनाने में मदद करता है. ऐसे में आइए जानते हैं किन चीजों दही और चीनी फायदेमंद है और किन समस्याओं में नुकसानदायक है?

दही और चीनी में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम त्वचा की कोशिकाओं को मज़बूत बनाते हैं और त्वचा को बेजान होने से बचाते हैं. दोनों का सेवन निर्जलीकरण से लड़ने में मदद कर सकता है, जिससे आपकी त्वचा हेल्दी और चमकदार दिखती है.

दही और चीनी भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. ये स्कैल्प के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. दही और चीनी में मौजूद प्रोटीन और विटामिन बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दही और चीनी का सेवन सर्दी-ज़ुकाम से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए. क्योंकि दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है. अगर आपको सर्दी-ज़ुकाम, खांसी या गले में खराश है, तो दही और चीनी का सेवन न करें.

अगर दही से पेट फूलना, गैस या एलर्जी होती है, तो इसे बिल्कुल न लें. शुगर कैलोरी बढ़ाती है. अगर आप वज़न कम करने के लिए डाइट पर हैं तो चीनी की जगह शहद या फल ले सकते हैं.

अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं या पेट में संक्रमण है, तो आपको कुछ दिनों तक दही और चीनी को नहीं खाना चाहिए. दही और चीनी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं और बलगम जमा होने का कारण बन सकते हैं. बेहतर होगा कि दही का सेवन दोपहर में करें.

हर रोज एक कटोरी दही के साथ 1-2 बड़े चम्मच चीनी खाएं. रात में दही और चीनी खाने से बचें. इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए ज़्यादा चीनी डालने से बचें. सीधे फ्रिज से निकाला ठंडा दही न खाएं. ( इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.)