Last Updated:
Mau News: आधुनिक जीवन शैली और अनियमित खानपान के कारण दिल की बीमारियां युवाओं में भी बढ़ रही हैं. लक्षणों में सुस्ती, थकान, सांस फूलना, छाती में दर्द शामिल हैं. बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान और शराब से बचना जरूरी है.
मऊ: आधुनिक जीवन शैली और अनियमित खानपान के कारण आज दिल की बीमारियां देश में तेजी से बढ़ रही हैं. पहले यह बीमारी केवल वृद्ध लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आने लगा है. यह रोग तब होता है जब हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में रूकावट या संकुचलन आ जाता है, जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और हार्ट अटैक किया स्ट्रोक जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है.
क्या है कारण
लोकल 18 से बात करते हुए प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के हृदय रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टर अम्मान अली बताते हैं कि असंतुलन जीवन शैली, तेलीय भोजन, धूमपान, मद्यपान, तनाव और शारीरिक परिश्रम की कमी हृदय रोग के प्रमुख कारण है. लंबे समय तक उच्च रक्तचाप मधुमेह या मोटापा रहने से भी हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है जिससे धमनियों में कोलेस्ट्रॉल की परत जमने लगती हैं. और धीरे-धीरे यह परत धमनियों को संकुचित कर देती है जिससे हृदय को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और हृदय घाट की आशंका बढ़ जाती है.
30 वर्ष के आयु के हर व्यक्ति को करानी चाहिए जांच
डॉ अम्मान अली का कहना है कि हृदय रोग से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय संतुलित आहार और नियमित व्यायाम है उन्होंने बताया कि सुबह की सैर योग और प्राणायाम हृदय को स्वस्थ रखते हैं. आहार में हरी सब्जी, फल, अंकुरित अनाज और फाइबर युक्त भोजन शामिल करना चाहिए. साथ ही तली भूनी वस्तुओं नमक और चीनी की अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए.
धूम्रपान और शराब का सेवन पूरी तरह बंद करना चाहिए, क्योंकि यह हृदय की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं. 30 वर्ष की आयु के बाद हर व्यक्ति को साल में एक बार हृदय की जांच अवश्य करानी चाहिए. ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर की नियमित जांच ह्रदय रोग की शुरुआती पहचान में मदद करती है समय पर जांच और उपचार से गंभीर स्थितियों से बचा जा सकता है.
लक्षण दिखते ही तत्काल कराए इलाज
हृदय रोग के मुख्य लक्षण सुस्ती रहना, थकान महसूस होना, पूरे दिन में थोड़ा काम करना और ज्यादा काम करना महसूस होना, सांस फूलना, छाती में दर्द होना, सीने में तेज दर्द महसूस होना यह सारे हृदय रोग के प्रमुख लक्षण हैं. यही लक्षण ज्यादातर लोगों में देखे जाते हैं ऐसे में डॉक्टर ने अपील किया है कि लोग अपने जीवन के साथ खिलवाड़ न करें. ऐसे में धूम्रपान शराब का सेवन न करें, क्योंकि यह आपकी सेहत पर काफी असर डाल सकता है. यदि इस प्रकार के लक्षण देते हो तत्काल आप योग्य चिकित्सक को दिखाकर अपना इलाज प्रारंभ कर दें अन्यथा जान गंवानी पड़ सकती है.