Last Updated:
Remove Dark Circles With Potato Juice: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स आजकल की भागदौड़ और ज्यादा मोबाइल-लैपटॉप इस्तेमाल करने की वजह से एक बड़ी समस्या बन गए हैं. बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम कई बार फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाती हैं. ऐसे में आपकी रसोई में मौजूद साधारण सा आलू इस समस्या का सबसे सटीक और सस्ता इलाज साबित हो सकता है. ब्यूटी एक्सपर्ट ममता के अनुसार, आलू में पाए जाने वाले कुदरती तत्व त्वचा का कालापन दूर करने और आंखों की सूजन कम करने में जादुई असर दिखाते हैं.
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, कम नींद, ज्यादा स्क्रीन टाइम और तनाव की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स एक आम समस्या बन गई है. कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी खास फर्क नहीं दिखता. ऐसे में अगर आप एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आपकी रसोई में रखा साधारण सा आलू आपके बहुत काम आ सकता है.
आलू सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज त्वचा का रंग हल्का करने में मदद करती हैं. इसके अलावा इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और फ्रेश बनाते हैं.आलू की ठंडी तासीर आँखों के आसपास की सूजन को कम करने में भी मदद करती है. यही कारण है कि यह डार्क सर्कल्स के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है.
अगर आप अच्छे और जल्दी परिणाम चाहते हैं, तो इस उपाय को हफ्ते में 3-4 बार जरूर करें. नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स हल्के होने लगते हैं और त्वचा साफ व ताजगी भरी दिखती है. महंगे क्रीम नहीं ये देसी नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आलू का रस लगाने के बहुत सारे फायदे है, ये डार्क सर्कल्स को हल्का करता है, आंखों की सूजन कम करता है, त्वचा को ठंडक और आराम देता है, त्वचा का रंग निखारता है और ये पूरी तरह से नेचुरल और साइड इफेक्ट फ्री है.
जब भी आप आलू के रस का इस्तेमाल करे तो ये कुछ बाते जरूर ध्यान ने रखें. हमेशा ताजा आलू का रस ही इस्तेमाल करें, आंखों के अंदर रस जाने से बचाएं, अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट कर लें और इस उपाय के साथ पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है.
इस उपाय को करना बहुत आसान है और इसे आप घर पर ही कर सकते हैं, सबसे पहले एक कच्चा आलू लें और उसे अच्छी तरह धो लें. अब उसे कद्दूकस कर लें या पीसकर उसका रस निकाल लें, एक साफ रूई (cotton) लें और उसे आलू के रस में भिगो दें. अब इस रूई को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं. इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें.
ब्यूटी एक्सपर्ट ममता के अनुसार,आलू एक बहुत ही सिंपल और असरदार घरेलू उपाय है, खासकर डार्क सर्कल्स के लिए. इसमें मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट्स और विटामिन C त्वचा को धीरे-धीरे हल्का करने में मदद करते हैं. अगर इसे नियमित रूप से सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो बिना किसी केमिकल के अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं.
.