ड्राइंग रूम की बढ़ानी है खूबसूरती, तो यहां जानिए क्या है सही च्वॉइस और टिप्स

Last Updated:

Faridabad News: सही कार्पेट आपके ड्राइंग रूम की खूबसूरती और स्टाइल दोनों बढ़ा सकता है. कमरे के साइज, फर्नीचर और दीवारों के रंग के हिसाब से कार्पेट चुनें. हल्के रंग छोटे कमरे को बड़ा दिखाते हैं, जबकि गहरे रंग शान बढ़ाते हैं. टिकाऊ मटेरियल, कंट्रास्ट कलर और स्लिप-प्रूफ बैकिंग का ध्यान रखें ताकि लुक और सुरक्षा दोनों बनी रहें.

अगर आप चाहते हैं कि आपका ड्राइंग रूम स्टाइलिश और आकर्षक दिखे, तो कार्पेट लगाना एक शानदार आइडिया है. लेकिन अगर गलत कार्पेट चुन लिया तो कमरे का पूरा लुक बिगड़ सकता है. आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Local18

कार्पेट हमेशा कमरे के साइज के अनुसार होना चाहिए. बहुत छोटा कार्पेट कमरे को अधूरा दिखाता है, जबकि बहुत बड़ा कार्पेट जगह को भरा हुआ और भारी बना देता है.

Local18

कार्पेट हमेशा कमरे के साइज के अनुसार होना चाहिए. बहुत छोटा कार्पेट कमरे को अधूरा दिखाता है, जबकि बहुत बड़ा कार्पेट जगह को भरा हुआ और भारी बना देता है.

Local18

कार्पेट खरीदते समय उसके मटेरियल पर ध्यान दें. वूल, नायलॉन या पॉलीप्रॉपिलीन वाले कार्पेट लंबे समय तक चलते हैं और साफ रखना भी आसान होता है.

Local18

अगर आपका फर्नीचर सादा है तो डिजाइन वाला कार्पेट लें ताकि लुक में नयापन आए.वहीं अगर कमरे में पहले से डिजाइन वाले पर्दे या सोफे हैं तो सिंपल कार्पेट ही बेहतर रहेगा.

Local18

अगर फर्श हल्के रंग का है तो थोड़ा गहरा कार्पेट चुनें और अगर फर्श डार्क है तो हल्का कार्पेट लगाएं. इससे कमरा संतुलित और आकर्षक लगेगा.

Local18

जिस कमरे में प्राकृतिक रोशनी कम आती है वहां हल्के रंग का कार्पेट लगाएं. इससे जगह उजली और बड़ी दिखती है जबकि ज्यादा रोशनी वाले कमरे में डार्क शेड अच्छा लगता है.

Local18

कार्पेट के पीछे स्लिप-प्रूफ बैकिंग जरूर होनी चाहिए ताकि वह फिसले नहीं. बच्चों या बुजुर्गों वाले घरों में यह जरूरी है. नियमित वैक्यूम करें और हर कुछ महीनों में डीप क्लीनिंग.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ड्राइंग रूम की बढ़ानी है खूबसूरती, तो यहां जानिए क्या है सही च्वॉइस और टिप्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *