Last Updated:
गूगल मैप्स ट्रैफिक, टोल और रास्ते की जानकारी देता है. इनकॉग्निटो मोड, पिन ड्रॉप और ऑफलाइन मैप्स जैसी टिप्स से सफर आसान और सुरक्षित बनता है.
जब हम किसी नई जगह या नए शहर में जाते हैं, तो गूगल मैप हमारे लिए बहुत काम आता है. किसी तय स्थान तक पहुंचने में यह हमारी काफी मदद करता है. अब ज्यादातर लोग रास्ते में लोगों से पता पूछने के बजाय सीधे मैप देखकर अपनी मंज़िल तक पहुंच जाते हैं.
गूगल मैप्स आपको सबसे छोटा रास्ता दिखाने के साथ-साथ टोल और ट्रैफिक की जानकारी भी देता है. आज हम ऐसी ही कुछ टिप्स जानेंगे, जिन्हें इस्तेमाल करने से गूगल मैप और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाएगा और आपका सफर आसान बनेगा.
घर से निकलने से पहले ट्रैफिक जरूर देखें: अगर आपके शहर में अक्सर जाम लगता है, तो निकलने से पहले अपने रास्ते की ट्रैफिक स्थिति जांच लें. इसके लिए गूगल मैप्स खोलें और ट्रैफिक लेयर ऑन करें. अगर आपको लाल रंग दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि वहां ट्रैफिक जाम है. हरा रंग दिखने का मतलब है कि रास्ता साफ और खाली है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इनकॉग्निटो मोड भी आएगा काम: अगर आप इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल करते हैं, तो गूगल मैप्स आपकी सर्च और रास्तों की जानकारी अकाउंट हिस्ट्री में सेव नहीं करेगा. इसे चालू करने के लिए प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें और इनकॉग्निटो मोड ऑन कर दें.
पिन ड्रॉप करने के लिए करें लॉन्ग प्रेस: अगर आपको मैप पर किसी भी लोकेशन पर पिन लगानी है, तो उस जगह को चुनकर स्क्रीन पर कुछ सेकंड तक लॉन्ग प्रेस करें. वहां से आप उस लोकेशन को शेयर या सेव कर सकते हैं. एक बार लोकेशन पिन हो जाने के बाद, आपको हर बार उसका पूरा पता टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ऑफलाइन मैप: अगर आप ऐसे रास्तों पर यात्रा करने वाले हैं जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या हो सकती है, तो आप गूगल मैप्स का ऑफलाइन वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं. इस वर्जन को इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती.
ऑफलाइन मैप डाउनलोड करने के लिए गूगल मैप्स खोलें और अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें. वहां आपको ‘ऑफलाइन मैप्स’ का विकल्प दिखाई देगा. यहां से आप जिस क्षेत्र को डाउनलोड करना चाहते हैं, उसे चुन सकते हैं.
.