Last Updated:
कैमरा-फ्रेंडली मेकअप पाने के लिए सबसे पहले स्किन को अच्छे से प्रेप करें ताकि बेस स्मूद और ग्लोइंग दिखे. इसके बाद लाइट-वेट फाउंडेशन, न्यूड आईशैडो, क्रीम ब्लश और हल्का कंटूर चेहरे को नेचुरल लेकिन डिफाइंड फिनिश देते हैं. अंत में सेटिंग स्प्रे लगाकर मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश और कैमरा-परफेक्ट बनाए रखें.
आज के समय में चाहे आप सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाती हों या किसी काम के लिए घर पर रिकॉर्डिंग करती हों, कैमरा-फ्रेंडली मेकअप बेहद ज़रूरी हो जाता है. कैमरा हर छोटी-बड़ी डिटेल को कैप्चर करता है, इसलिए चेहरे का फ्लोलेस, ग्लोइंग और अच्छी तरह सेट दिखना आपकी पर्सनैलिटी को और निखार देता है. अच्छी बात यह है कि घर में बैठकर भी आप सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स में बेहद प्रोफेशनल और ग्लोइंग मेकअप लुक पा सकती हैं. यह फटाफट किया जाने वाला मेकअप खास तौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिनके पास ज़्यादा समय नहीं होता.
सबसे पहले स्किन की प्रेपिंग करना बेहद जरूरी है. फेस को हल्के क्लींजर से धोकर साफ करें. इसके बाद टोनर लगाएं ताकि पोर्स टाइट रहें और मेकअप स्मूद बैठे. अब एक हल्का और हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र लगाएं, क्योंकि कैमरा ड्राईनेस को और हाईलाइट कर देता है. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र चुनें. इसके बाद सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि रिंग लाइट और स्टूडियो लाइट भी स्किन पर इम्पैक्ट डाल सकती हैं. चाहें तो इसके ऊपर एक अच्छा प्राइमर लगाएं जिसमें पोर्स ब्लर करने और स्किन को स्मूद बनाने की क्षमता हो.
अब आता है फाउंडेशन या बेस मेकअप का स्टेप. कैमरा के लिए हैवी बेस की ज़रूरत नहीं होती, लेकिन पूरा कवरेज एकसमान दिखना चाहिए. एक लाइट-वेट, डीवी या सॉफ्ट-मैट फाउंडेशन लें और ब्यूटी ब्लेंडर या ब्रश से अच्छे से ब्लेंड करें. ध्यान रखें कि फाउंडेशन गर्दन और जॉलाइन तक भी जाए ताकि कैमरे में कोई लाइन न दिखे. अगर कहीं दाग-धब्बे या डार्क सर्कल दिख रहे हों, तो वहीं-वहीं कंसीलर इस्तेमाल करें. इसके बाद हल्का सा ट्रांसलूसेंट पाउडर टी-ज़ोन पर लगाएं ताकि कैमरे की गर्मी से चेहरा ऑयली न दिखे.
आई मेकअप कैमरे में काफी इम्प्रेशन बनाता है. इसके लिए कोई बहुत भारी लुक की जरूरत नहीं है. बस ब्राउन या न्यूड शेड की हल्की आईशैडो लगाएं, जिससे आंखें डिफाइन हों. एक कोट मस्कारा लगाना न भूलें, इससे पलके लंबी और घनी दिखती हैं. अगर चाहें तो थोड़ा सा काजल केवल वाटरलाइन पर लगा सकती हैं. भौहों को ब्रश करके हल्का सा फिल करें, क्योंकि कैमरा sparse eyebrows को तुरंत पकड़ लेता है. अब बात करते हैं ब्लश, कंटूर और हाइलाइट की. चेहरे पर हल्का सा क्रीम ब्लश लगाएं ताकि नेचुरल ग्लो दिखे. कैमरे के लिए हल्का कंटूर भी ठीक रहता है जिससे फेस शेप्ड और डिफाइंड दिखता है. इसके बाद हाइलाइटर गालों की हड्डियों, नाक के ब्रिज और क्यूपिड बो पर लगाएं. यह कैमरे में बेहद खूबसूरत ग्लो देता है और चेहरा instantly ब्राइट दिखता है.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
.