What To Cook When Gas Is Finished: इस समय देश के एलपीजी की थोड़ी- बहुत किल्लत देखने को मिल रही है. बाहर रहने वाले लोगों को खासकर इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर को लेकर जो दिक्कत हो रही है, उसकी चपेट में वे भी शामिल हैं. चलिए आपको बताते हैं कि अगर घर में एलपीजी गैस खत्म हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बिना गैस के भी आप कई स्वादिष्ट और हेल्दी डिशेज आसानी से बना सकते हैं. खास बात यह है कि ये डिशेज न सिर्फ जल्दी बनती हैं, बल्कि पोषण से भरपूर भी होती हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं कि कैसे आप इनको तैयार कर सकते हैं.
चाट और स्नैक्स
इसमें सबसे आसान विकल्प हैं चाट और स्नैक्स, जैसे स्प्राउट्स चाट, भेलपुरी, सेवपुरी, दहीपुरी, चना चाट और टमाटर चाट. ये डिशेज बिना पकाए तैयार हो जाती हैं और स्वाद में भी शानदार होती हैं. आप इसको बना सकते हैं और इसके स्वाद का लुफ्त उठा सकते हैं.
हेल्दी और हल्का खाने का विकल्प
दूसरा सबसे बढ़िया विकल्प है कि अगर आप हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो सलाद एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें ककड़ी-टमाटर सलाद, गाजर-चुकंदर सलाद, मूंग स्प्राउट्स सलाद, पीनट-ककड़ी सलाद, ककड़ी-मिंट सलाद, टमाटर-मिंट सलाद, रॉ पपीता सलाद और तरबूज सलाद जैसी कई वैरायटी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
दही वाली डिशेज का विकल्प
दही से बनने वाली डिशेज भी काफी आसान और टेस्टी होती हैं. जैसे कर्ड राइस, कर्ड पोहा, लेमन पोहा, ककड़ी रायता, बूंदी रायता, कर्ड-हनी बाउल, फ्रूट योगर्ट बाउल और कर्ड-मिंट सलाद. ये सभी बिना गैस के तैयार हो जाती हैं और पेट के लिए भी हल्की रहती हैं.
झटपट स्नैक का विकल्प
अगर कुछ झटपट स्नैक बनाना है, तो सैंडविच भी अच्छा ऑप्शन है. आप ग्रीन चटनी सैंडविच, कर्ड सैंडविच और पनीर भुर्जी सैंडविच बना सकते हैं. इसके अलावा स्टफ्ड ककड़ी और ककड़ी रोल भी ट्राई कर सकते हैं.
मीठा खाने का विकल्प
मीठा खाने का मन हो तो ड्राई फ्रूट लड्डू, कोकोनट-डेट बॉल्स, पीनट-गुड़ लड्डू और डेट-ड्राई फ्रूट मिक्स बना सकते हैं. ये एनर्जी से भरपूर होते हैं और बिना पकाए आसानी से तैयार हो जाते हैं.
ये भी आपके विकल्प में शामिल
पेय पदार्थों में भी कई विकल्प हैं, जैसे लस्सी, मिंट बटरमिल्क, लेमन-हनी वाटर, फ्रूट स्मूदी और बटरमिल्क-मिंट ड्रिंक. ये शरीर को ठंडक देते हैं और तुरंत रिफ्रेश कर देते हैं. इसके अलावा, ओट्स और चिया सीड्स से भी हेल्दी बाउल तैयार किए जा सकते हैं, जैसे सोक्ड ओट्स-कर्ड बाउल, चिया सीड-कर्ड बाउल, ओट्स-फ्रूट बाउल और चिया सीड-फ्रूट बाउल.
इसे भी पढ़ें-Healthy Canned Foods: क्या डिब्बाबंद खाने को सेहत के लिए खराब मानते हैं आप? आपकी सोच बदल देगी यह नई रिपोर्ट
.