किडनी की समस्या हो जाए, तो किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए? 90% लोग कर बैठते हैं गलती, आप न करें ऐसा

Last Updated:

Right Doctor for Kidney Disease: किडनी की बीमारी होने पर अधिकतर लोग फिजीशियन या यूरोलॉजिस्ट के पास पहुंचते हैं. अधिकतर लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि किडनी की समस्या होने पर किस डॉक्टर से मिलना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो किडनी की बीमारी होने पर नेफ्रोलॉजिस्ट से मिलकर ट्रीटमेंट कराना चाहिए. किडनी फंक्शन, क्रॉनिक किडनी डिजीज और डायबिटीज से जुड़ी किडनी प्रॉब्लम्स और डायलिसिस जैसे मामलों में नेफ्रोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए.

किडनी डिजीज का इलाज नेफ्रोलॉजिस्ट करते हैं.

Correct Doctor for Kidney Problems: भारत में अधिकतर लोग बीमार होने पर सीधे फिजीशियन के पास पहुंच जाते हैं. कई मामलों में ऐसा करना ठीक होता है, लेकिन जब बीमारी डायग्नोज हो जाए, उसके बाद स्पेशलिस्ट से मिलना ही बेहतर होता है. हर बीमारी का इलाज फिजीशियन नहीं कर सकते हैं. ऐसे में सही डॉक्टर से मिलकर ट्रीटमेंट कराना जरूरी होता है. किडनी हमारे शरीर का जरूरी अंग है और यह खून को फिल्टर करने से लेकर शरीर में फ्लू बैलेंस बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. जब किडनी में समस्या शुरू होती है, तो ज्यादातर लोग सही डॉक्टर चुनने में गलती कर बैठते हैं. गलत डॉक्टर या देर से इलाज करवाने के कारण बीमारी बढ़ जाती है. यह जानना जरूरी है कि किडनी की समस्या होने पर किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो किडनी की समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआत में इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं. किडनी में परेशानी होने पर टखनों में सूजन, कमर या पीठ में दर्द, पेशाब कम होना या ज्यादा होना, पेशाब में झाग, रात में बार-बार पेशाब आना, थकान, भूख कम लगना, आंखों के नीचे सूजन या ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसे संकेत नजर आते हैं. अधिकतर लोग इन संकेतों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये किडनी डैमेज के संकेत हो सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

किडनी डिजीज में किस डॉक्टर से मिलना चाहिए?

किडनी की बीमारियों का इलाज करने वाले डॉक्टर को नेफ्रोलॉजिस्ट (Nephrologist) कहा जाता है. ये डॉक्टर किडनी की सभी बीमारियों जैसे- किडनी स्टोन, किडनी इंफेक्शन, क्रॉनिक किडनी डिजीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी किडनी समस्या का इलाज करते हैं. अधिकतर लोग गलती से जनरल फिजिशियन, यूरोलॉजिस्ट या किसी अन्य डॉक्टर के पास चले जाते हैं, जिससे बीमारी की पहचान देर से होती है. किडनी समस्या का सही इलाज शुरू करने के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए.

किडनी के किन मामलों में यूरोलॉजिस्ट से मिलें?

अधिकतर लोग किडनी की समस्या होने पर सीधे यूरोलॉजिस्ट (Urologist) के पास चले जाते हैं, जबकि यूरोलॉजिस्ट पेशाब की नली, ब्लैडर और पुरुष प्रजनन अंगों की बीमारियों के विशेषज्ञ होते हैं. यूरोलॉजिस्ट किडनी स्टोन निकालने के ऑपरेशन, मूत्र रुकावट, ब्लैडर इंफेक्शन या प्रोस्टेट ग्लैंड की समस्याओं का इलाज करते हैं. किडनी रोगों जैसे CKD, डायलसिस या किडनी फंक्शनिंग की समस्या का इलाज यूरोलॉजिस्ट नहीं करते हैं. इसलिए यह समझना जरूरी है कि किडनी रोग में नेफ्रोलॉजिस्ट से मिलें और पेशाब या नली की समस्या में यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

किडनी की समस्या हो जाए, तो किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए? 90% लोग करते हैं गलती

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *