Swallowing Chewing Gum: बच्चे हों या फिर बड़े… च्यूइंगम चबाने की आदत ज्यादातर लोगों में होती है. ऐसा करने को वे अपना स्टाइल समझते हैं. लेकिन सच्चाई तो ये है कि इसके कई सेहत लाभ भी हैं. इसे नियमित चबाने से मूड ठीक रहता है और वेट भी कुछ हद तक कम किया जा सकता है. हालांकि इसको चबाते समय सावधानी भी रखनी होती है. क्योंकि कई बार देखा गया कि बच्चे जाने-अंजाने में च्यूइंगम निगल भी जाते हैं. यही नहीं, हर किसी ने गम का टुकड़ा निगल गया होगा. आपने सुना होगा कि निगला हुआ गम आपके पेट में 7 साल तक रहता है. हालांकि, एक्सपर्ट इसको अधूरा सच मानते हैं. क्योंकि, ज्यादातर मामलों में ये निकल जाता है. हालांकि, कभी-कभार ये बच्चों में परेशानी का सबब बन सकता है. अब सवाल है कि, अगर च्यूइंगम चबाते समय बच्चे के पेट में चली जाए तो क्या होगा? क्या सच में 7 साल तक नहीं निकलती है बाहर? अगर पेट न निकली च्यूइंगम तो बच्चे को क्या हो सकती दिक्कत? आइए जानते हैं इस बारे में-
क्या सच में 7 साल तक नहीं निकलती च्यूइंगम
किड्स हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों में भ्रम है कि च्यूइंगम हमारे पाचन मार्ग में 7 साल तक रहती है. लेकिन ऐसा सोचना गलत है. क्योंकि, ज्यादातर मामलों में ये कुछ घंटे या कुछ दिन में ही वह हमारे पाचन तंत्र से होते हुए मल के जरिए बाहर निकल जाती है.
कई बार पेट से क्यों नहीं निकल पाती च्यूइंगम
च्यूइंगम को पचाया नहीं जा सकता है. क्योंकि, च्यूइंगम जिस चीज से बनाई जाती है वह अघुलनशील है. इसलिए हमारा शरीर इसे ब्रेक करने के लिए डाइजेस्टिव एंजाइम प्रोड्यूस नहीं कर सकता है और ये हमारे इनटेक्ट से साथ-साथ पेट में बनी रहती है.
ऐसे डालती है सेहत पर असर
च्यूइंगम चिपचिपी और खिंचने वाली होती है. इसलिए इसको घंटों चबाने के बाद भी इसके आकार में कोई बदलाव नहीं होता है. माना जाता है कि च्यूइंगम निगलने पर ये हमारे पेट की लाइनिंग में बनी रहती है और आंतों में ब्लॉकेज का कारण बन सकती है. हालांकि हालांकि कुछ घंटे या कुछ दिन में ही वह हमारे पाचन तंत्र से होते हुए मल के जरिए बाहर निकल जाती है.
मसूड़ों के साथ क्या होता है?
च्युइंग गम प्राकृतिक या कृत्रिम पदार्थों (गम रेजिन), प्रिज़र्वेटिव, फ्लेवरिंग और स्वीटनर से बना होता है. शरीर चीनी जैसे स्वीटनर को अवशोषित कर सकता है, और अगर आप बहुत ज़्यादा मीठा गम चबाते हैं, तो ये बहुत ज़्यादा कैलोरी बढ़ा सकते हैं.
इनडाइजेस्टिबल होती है च्यूइंगम
बेशक च्यूइंगम के स्वास्थ्य लाभ हों, लेकिन अधिक सेवन करना ठीक नहीं माना जाता है. अधिक सेवन करने से कई बार ये पेट में भी चली जाती है. च्यूइंगम के पेट में जाने से यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम में खराब करने के लिए काफी है. हालांकि ये गम होता है, इसलिए इसे इनडाइजेस्टिबल माना जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, सब्जियों और बीजों में पाए जाने वाले फाइबर की तरह ही च्यूइंगम भी अघुलनशील होता है.
आंत में ब्लॉकेज का बन सकता है कारण
दूसरे अघुलनशील चीजों की तरह च्यूइंगम भी मल के जरिए बाहर निकल जाती है. लेकिन यदि यह किसी वजह से ये आंत में चिपक गई तो ये ब्लॉकेज का कारण बन सकती है. इसलिए अगर ऐसा होता है तो डॉक्टरी परामर्श लेना बेहद जरूरी है. बता दें कि, च्यूइंगम अगर काफी देर तक पेट में रहे तो उल्टी, जी मिचलाना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. च्यूइंगम निगलने के मामले बच्चों के ही नहीं बड़ों के भी देखे जाते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि इसका कम से कम सेवन किया जाए.