चटपटा खाने का है मन तो जरूर बनाकर ट्राई करें साउथ इंडिया का बीसी बेले भात, घर में सभी करेंगे आपकी तारीफ, नोट कर लें बनाने का तरीका

बीसी बेले भात (Bisi Bele Bath) कर्नाटक की पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय डिश है. इसका नाम ही बताता है कि यह डिश गरमागरम (Bisi), दाल (Bele) और चावल (Bath) से बनी होती है. यह खट्टा-मीठा, मसालेदार और पौष्टिक भोजन है, जो सर्दियों में शरीर को गर्माहट देता है. इसके अलावा ये डिश घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. तो इसको जरूर बनाकर खुद भी और सभी को खिलाइए. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का टेस्टी और आसान तरीका. इसको बनाने में आपका ज्यादा समय भी नहीं जाता है. तो जरूर ट्राई करें.

सामग्री (Ingredients)

मुख्य सामग्री:

चावल – 1 कप
तूर दाल – ½ कप
इमली का पानी – 2 बड़े चम्मच
बीसी बेले भात मसाला – 2 बड़े चम्मच (बाजार से या घर पर बना हुआ)
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – 4-5 कप

सब्जियां:

गाजर – ½ कप (कटी हुई)
बीन्स – ½ कप
मटर – ¼ कप
टमाटर – 1 (कटा हुआ)

तड़के के लिए:

घी – 2 बड़े चम्मच
राई – ½ छोटा चम्मच
करी पत्ते – 8-10
सूखी लाल मिर्च – 2
हींग – एक चुटकी
काजू – 8-10

बनाने की विधि (Method)

चावल और दाल पकाएं:
चावल और तूर दाल को धोकर प्रेशर कुकर में हल्दी और पानी डालकर नरम होने तक पकाएं.

सब्जियां पकाएं:
गाजर, बीन्स, मटर और टमाटर को हल्का उबाल लें.

इमली का पानी और मसाला मिलाएं:
एक बड़े पैन में उबली सब्जियां डालें, इमली का पानी और बीसी बेले भात मसाला मिलाएं. 5-7 मिनट तक पकाएं.

चावल-दाल मिलाएं:
अब इसमें पके हुए चावल और दाल डालें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर खिचड़ी जैसी कंसिस्टेंसी बनाएं. नमक एडजस्ट करें.

तड़का लगाएं:
एक छोटे पैन में घी गरम करें. राई, करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च, हींग और काजू डालकर तड़का तैयार करें. इसे बीसी बेले भात पर डाल दें.

कैसे परोसें?
गरमागरम बीसी बेले भात को पापड़, रायता या बूंदी के साथ परोसें. ऊपर से थोड़ा घी डालने से स्वाद और बढ़ जाता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *