घर पर कुछ अलग खाने का कर रहा हो मन, झटपट ऐसे तैयार करें बाजार वाला बाटी-चोखा

Last Updated:

Baati Chokha Recipe in Hindi : हर दिन एक ही तरह का खाना खाकर हर कोई ऊब जाता है. अक्सर समझ में भी नहीं आता है क्या बनाया जाए, क्या न बनाया जाए. ऐसे लोगों की कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम लेकर आए हैं खास बाटी चोखा रेसिपी, जिसको आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. गारंटी के साथ ये सभी को इतना पसंद आएगा कि हर दूसरे दिन बनाने को कहेंगे. लोकल 18 ने इस बारे में यूपी के बहराइच में बाटी चोखा बेचने वाले कैलाश से बात की.

बहराइच. बाटी चोखा किसे नहीं पसंद. हर दिन एक ही खाना खाकर कोई भी ऊब सकता है. समझ में भी नहीं आता है कि क्या बनाया जाए और क्या न बनाया जाए. अब ऐसी कोई कंफ्यूजन नहीं रहेगी. आज हम लेकर आए हैं खास बाटी चोखा रेसिपी. अक्सर लोग जब बिना जानकारी के बाटी बनाते हैं तो उनकी बाटी बहुत ही टाइट बनती है, जो जल्दी दांतों से टूटती नहीं है और खाने में भी स्वादिष्ट नहीं लगती है. ऐसे में हमें क्या करना चाहिए. लोकल 18 ने इस बारे में यूपी के बहराइच में बाटी चोखा बेचने वाले कैलाश से बात की.

कैलाश बताते हैं कि बाटी बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटे को गूथते समय उसमें थोड़ा सा बेसन मिला लेना चाहिए. नाममात्र का हल्का सा नमक मिलाएं. फिर घी या मक्खन का मोया लगाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छे से गूथ लें. इस तरह सनाई करने से बाटी नरम बनती है और खाने में भी स्वादिष्ट लगती है. बाटी को हाथ से गोल बनाने के बाद धीमी आंच पर सेंकना चाहिए. तेज आंच पर सेंकने से बाटी का स्वाद भी बदल जाता है और कई बार जल भी जाती है.

चोखा बनाने की रेसिपी
कैलाश बताते हैं कि बाटी बने और चोखा न हो, ऐसा हो नहीं सकता. चोखा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालना होता है. आलू उबालने के बाद बैंगन और लहसुन को धीमी आंच पर भूनकर ऊपर का छिलका हटा लें. फिर उसे मथानिया की मदद से आलू में मिक्स कर लिया जाता है. फिर इसमें मिर्च, नमक, भुना हुआ टमाटर आदि मिलाकर चोखा तैयार करें. इस तरह से बना हुआ चोखा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. लोग उंगलियां चाट कर खाते हैं. इस विधि से अगर आप चाहें तो घर पर बाटी चोखा आसानी से तैयार कर सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *