Last Updated:
Health Benefits Of Sweet Potatoes: शकरकंद पांच बीमारियों में प्रमुख लाभकारी होता है. अगर आप सुबह के समय शकरकंद खाते हैं तो आपको यह पांच बीमारियों से राहत देगा. चलिए जान लेते हैं किन बीमारियों में आपको आराम मिल सकता है.
Health Benefits Of Sweet Potatoes: अभी तक आपने शकरकंद को केवल पूजा में इस्तेमाल किया होगा या उपवास के समय में खाया होगा, लेकिन आप क्या जानते हैं कि शकरकंद आपके शरीर को पांच बीमारियों से भी छुटकारा दिला सकता है. सबसे पहले आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है तो वही आपके पेट को कम करने का भी काम करता है. आपका हृदय से संबंधित समस्याओं को दूर करता है. इसलिए आप उसको उबालकर हलवा बनाकर भी खा सकते हैं.
लोकल18 की टीम ने जब डॉक्टर गौरव थावानी से बात की तो उन्होंने ने बताया कि शकरकंद पांच बीमारियों में प्रमुख लाभकारी होता है. पाचन में सुधार करता है. प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. हृदय स्वास्थ्य को ठीक करता है. वजन प्रबंधन में काम करता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है. अगर आप सुबह के समय शकरकंद का सेवन करते हैं तो आपको यह पांच बीमारियों से छुटकारा दिलाएगा.
पाचन में सुधार
इसमें मौजूद उच्च फाइबर सामग्री पाचन को बेहतर बनाती हैं और कब्ज जैसे समस्याओं को दूर करने में मदद करती है.
प्रतिरक्षा को बढ़ावा
विटामिन ए और सी से भरपूर होने के कारण यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है.
हृदय स्वास्थ्य
पोटेशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है. यह कोलेस्ट्रॉल कम करने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी सहायक है.
वजन प्रबंधन
उच्च फाइबर सामग्री के कारण यहां पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है और वजन नियंत्रण में रहता है.
आंखों की बढ़ती है रोशनी
इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें
.