Last Updated:
Health Tips : इसमें अनगिनत गुण हैं, जो बहुत सी बीमारियों से हमें बचा सकते हैं. कसैला और अम्लीय स्वाद इसे अलग पहचान देता है. किसानों को मालामाल बना सकता है. चूंकि इसका फल जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए बचाकर रखना पड़ता है.
Amla benefits in hindi/मऊ. सालभर इंतजार के बाद पेड़ोंं पर आंवला पककर तैयार हो चुका है. आंवले के गुणों से हर कोई वाकिफ है. इसमें अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं जो बहुत सी बीमारियों में कारगर हैं. कसैला और अम्लीय स्वाद इसे अलग पहचान देता है. पेड़ से तोड़ने के बाद इसका फल जल्द ही खराब हो जाता है, इसलिए इसे बचाकर भी रखना पड़ता है. लोकल 18 से बात करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी मऊ की वैज्ञानिक आकांक्षा सिंह बताती हैं कि अपने देश में कुछ सालों से जैविक और प्राकृतिक उत्पादों की मांग में लगातार वृद्धि देखी गई है. हर्बल उत्पाद, खाद्य पदार्थ और दवाइयां मशहूर हो रही हैं. औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण आंवला इन चीजों के निर्माण से जुड़ा है.
वैज्ञानिक आकांक्षा सिंह के अनुसार, अगर हमारे किसान आंवला या आंवला प्रसंस्करण का व्यवसाय शुरू करें तो काफी मुनाफा कमा सकते हैं. इसका प्रसंस्करण करके आंवला स्क्वैश, कैंडी, मुरब्बा, आंवला पाउडर, रेडी टू सर्व, बर्फी, लड्डू, चवनप्राश आदि उत्पाद बनाए जा सकते हैं. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. इम्युनिटी बढ़ाने, बालों के झड़ने से लेकर खून की कमी और भूख बढ़ाने तक में उपयोगी है.
दोनों में फायदेमंद
किसान भाई इसकी प्रोसेसिंग यूनिट भी लगा सकते हैं, जहां आंवले से कैंडी, मुरब्बा, च्यवनप्राश, जूस, चटनी और पाउडर जैसे उत्पाद बनाए जा सकते हैं. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण और विटामिन सी स्वास्थ्य और बालों की देखभाल के लिए फायदेमंद हैं. उद्यान विभाग की ओर से किसानों को आंवले की खेती के लिए अनुदान पर ग्राफ्टेड पौधे दिए जाते हैं. प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (PMFME) योजना के तहत प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर 35% तक की सब्सिडी भी मिलती है.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें