सुबह कर लिया ये काम तो दिनभर नहीं सताएगी गर्मी, जानिए आयुर्वेद का सबसे मॉर्निंग सीक्रेट

Last Updated:

Summer Remedy : गर्मियों का मौसम आते ही थकान महसूस होना और बार-बार प्यास लगना आम हो जाता है. आयुर्वेद के हिसाब से अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए तो शरीर पूरे दिन नेचुरल तरीके से कूल रख सकते हैं. लोकल 18 ने इस बारे में ऋषिकेश आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार के साथ बात की. डॉ. राजकुमार बताते हैं कि सत्तू का पानी पुराने समय से ही नेचुरल कूलिंग ड्रिंक का काम करता आया है. सत्तू शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. डॉ. राजकुमार कहते हैं कि बेल का जूस भी एक शक्तिशाली कूलिंग ड्रिंक है. ये पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है.

ऋषिकेश. गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में गर्मी बढ़ना, थकान महसूस होना और बार-बार प्यास लगना आम समस्या बन जाती है. ऐसे में लोग तुरंत राहत पाने के लिए ठंडी चीजों की तरफ भागते हैं, लेकिन असली ठंडक बाहर से नहीं बल्कि अंदर से मिलती है. आयुर्वेद के अनुसार, अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए तो शरीर पूरे दिन नेचुरल तरीके से कूल बना रह सकता है. सुबह खाली पेट सत्तू का पानी या बेल का जूस पीना एक बेहद असरदार उपाय माना जाता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी बनाए रखता है.

बहुत पुराना उपाय

लोकल 18 से ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार कहते हैं कि सत्तू का पानी पुराने समय से ही भारतीय घरों में एक नेचुरल कूलिंग ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल होता आया है. भुने हुए चने से बना सत्तू प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है. जब इसे पानी में मिलाकर सुबह पिया जाता है, तो यह शरीर की गर्मी को शांत करता है और पेट को लंबे समय तक ठंडा रखता है. सत्तू शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है, जो गर्मियों में एक बड़ी समस्या होती है. इसमें थोड़ा सा काला नमक और नींबू मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है और यह पाचन के लिए भी फायदेमंद बन जाता है.

डॉ. राजकुमार कहते हैं कि बेल का जूस भी आयुर्वेद में एक शक्तिशाली कूलिंग ड्रिंक माना गया है. बेल का फल शरीर को अंदर से ठंडा करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को मजबूत करता है. गर्मियों में अक्सर लोगों को एसिडिटी, गैस और पेट की जलन की शिकायत होती है, ऐसे में बेल का जूस इन समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद कारगर है. यह शरीर की गर्मी को बैलेंस करता है और लू से बचाने में भी मदद करता है. सुबह खाली पेट बेल का जूस पीने से शरीर में एक नैचुरल फ्रेशनेस बनी रहती है और दिनभर एनर्जी लेवल भी बेहतर रहता है.

हल्का, एक्टिव

डॉ. राजकुमार के मुताबिक, इन दोनों ड्रिंक्स की सबसे खास बात यह है कि ये पूरी तरह से नेचुरल हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं. जहां एक तरफ सत्तू का पानी शरीर को ताकत देता है, वहीं बेल का जूस पेट को ठंडक पहुंचाकर अंदर से संतुलन बनाए रखता है. अगर इन्हें रोज सुबह अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए, तो न सिर्फ गर्मी से राहत मिलती है बल्कि शरीर भी हल्का और एक्टिव महसूस करता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *