फ्रिज ना हो तो क्या हुआ? हफ्तों तक धनिया ताजा रखने के लिए अपनाएं ये सिंपल स्टोरिंग टिप, हफ्तों रहेगा ताजा-हरा

Last Updated:

अक्सर लोग हरे धनिया की पत्तियां मुरझाने से परेशान रहते हैं और कम मात्रा में अपने साथ घर पर लाते है कि धनिया खराब ना हो. इसलिए हर कोई यह तरीका अपनाता है, लेकिन अब अब आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इस रिपोर्ट मे कई ऐसे उपाय है, जो आपकी यह टेंशन दूर कर सकते हैं.

आज के समय में हर सब्जी मे उसे स्वादिस्ट बनानें के लिए कई मसाले ढलते है. साथ ही ऊपर से कुछ कई लोग धनिया भी डालते हैं.देखा जाता है, रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों में हरा धनिया सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है. भारतीय खाने का स्वाद हरे धनिये के बिना जैसे अधूरा माना जाता है. चाहे दाल हो, सब्ज़ी हो या चटनी – हरा धनिया हर डिश में ताज़गी और खुशबू बढ़ा देता है.

उज्जैन

हर कोई व्यक्ति जब भी बाजार से मसाले व साग सब्जी लाता है, तो धनिया जरूर लाता है. ताकि सब्जी स्वाद के साथ खुशबु से भी महक जाए, लेकिन हमेशा एक समस्या यह देखने को मिलती है कि धनिया बहुत जल्दी मुरझा जाता है और खराब हो जाता है. अक्सर लोग मंडी या सब्ज़ी वाले से एक गुच्छा धनिया लाते हैं और दो-तीन दिन के अंदर ही यह पीला पड़ने लगता है या फिर काला पढ़ने लग जाता है.

उज्जैन

इसलिए ऐसे में बार-बार ताज़ा धनिया खरीदना झंझट भरा और कभी-कभी महंगा भी साबित होता है. इसलिए जानना ज़रूरी है कि धनिये को सही तरीके से स्टोर कैसे किया जाए,  ताकि यह लंबे समय तक ताज़ा रहे और हर स्वादिस्ट व्यंजन मे इसका लाभ लिया जा सके.

उज्जैन

हम हर बार उपाय तो जान लेते हैं कि इस उपाय से ऐसा लाभ होगा. लेकिन यह धनिया खराब क्यों होता है. ऐसा कभी सोचा है? दरसल धनिया इसमें नमी ज़्यादा होती है और अगर इसे बिना धोए और बिना सुखाए सीधे स्टोर कर दिया जाए, तो यह जल्दी गलनें लग जाता है. इसके अलावा, अगर इसे खुली हवा में रखा जाए तो पत्तियां जल्दी सूखकर बेजान हो जाती हैं. इसलिए धनिये के स्टोरेज का सही तरीका अपनाना बहुत ज़रूरी है.

उज्जैन

अब रही सही तरिके से रखने कि बात जिससे धनिया जल्दी खराब ना हो, तो इसके लिए सबसे पहले अच्छी तरह धोकर सुखाना चाहिए. जब आप धनिया बाजार से लेकर आएं, तो इसे साफ पानी से अच्छे से धो लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए. इसके बाद इसे कपड़े या छलनी में फैलाकर तब तक रखें जब तक पत्तों से पूरी नमी सूख न जाएगी.

उज्जैन

साथ ही कुछ लोग धनिये को हल्का सा धोकर, सुखाकर और फिर छोटे-छोटे बंडल बनाकर कपड़े या पेपर टॉवल में लपेट देते हैं. यह भी एक कारगर तरीका है. वहीं, अगर आप धनिये को और लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे फ्रीज़ भी किया जा सकता है, जिससे कि धनिया खराब ना हो.

उज्जैन

इसके लिए धनिये को बारीक काटकर आइस-ट्रे में भर लें और थोड़ा पानी डालकर cubes बना लें. जब ज़रूरत हो, तो सीधे एक cube निकालकर सब्ज़ी या दाल में डाल दें.इस तरह के स्टोरेज तरीकों से आपका धनिया लंबे समय तक ताज़ा रहेगा. बहुत सारे लोगों के मन मे एक सवाल आ रहा होगा कि हमारे यहा फ्रिज नही है तो क्या करे? उसका भी समाधान है.

उज्जैन

अगर फ्रिज ना हो तो हरा धनिया को फ्रेश बनाए रखने के लिए पानी का उपयोग करना भी अच्छा तरीका है. इसके लिए एक कांच के डिब्बे में पानी भरकर उसमें हरा धनिया की जड़ों को पानी में भिगो दें. ध्यान रखें कि पत्तियां पानी के संपर्क में ना आए वरना पत्तियां सड़ सकती हैं. इस पानी को रोजाना बदलते रहें. हरा धनिया कई दिन तक फ्रेश और ताजा बना रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

फ्रिज ना हो तो क्या हुआ? हफ्तों तक धनिया ताजा रखने के लिए अपनाएं ये टिप

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *