Last Updated:
Virat Kohli Anushka Sharma Restaurant Controversy: लंदन के कैफे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को जेमिमा रोड्रिग्ज संग लंबी बातचीत के बाद बिना ऑर्डर के बैठने पर बाहर जाने को कहा गया था.
इंग्लैंड में लाइमलाइट से दूर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा.क्या रेस्टोरेंट में रुकने का कोई नियम है?
आमतौर पर बिना किसी ऑर्डर के रेस्टोरेंट में रुकना आम तौर पर ठीक नहीं माना जाता है. क्योंकि रेस्टोरेंट का मकसद खाने-पीने की सेवा देना होता है. लेकिन कुछ मामलों में आप बिना ऑर्डर किए थोड़ी देर के लिए रुक सकते हैं, जैसे- दोस्त या परिवार से मिलने के लिए. लेकिन, इसके लिए भी समय और अनुमति की जरूरत पड़ सकती है.
बता दें कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों लाइमलाइट से दूर लंदन में जिंदगी गुजार रहे हैं. हाल ही में एक बातचीत में भारतीय महिला क्रिकेट स्टार जेमिमा रोड्रिग्ज ने बताया कि कैसे उन्होंने एक बार इस जोड़े से लगभग चार घंटे तक बात की थी, जिसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के एक कैफे से बाहर जाने को कहा गया था.
मैशेबल इंडिया से बात करते हुए जेमिमा ने बताया कि वह और उनकी टीम की साथी स्मृति मंधाना विराट से मिलकर उनकी बल्लेबाजी पर सलाह लेना चाहती थीं. पहले उन्होंने उनसे क्रिकेट के बारे में बात की और बाद में उन्हें उस होटल के एक कैफे में बुलाया, जहां पुरुष और महिला दोनों टीमें ठहरी हुई थीं. उनकी बातचीत इतनी लंबी चली कि कैफे वालों ने सीट खाली करके बाहर जाने को कह दिया था.
.