दुबले पतले शरीर से हैं परेशान, ट्राई करें यह 5 ड्रिंक्स, तेजी से बढ़ेगा फैट

Last Updated:

Health Tips: हजारीबाग आयुर्वेदलम के डॉ. उदय कुमार सिंह के अनुसार केले, आम, अनानास, खजूर और चीकू के शेक से बिना दवा वजन बढ़ाना संभव है, ये शरीर को ऊर्जा और पोषण देते हैं.

आज के दौर में जहां कुछ लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं. वहीं, कई ऐसे लोगों की भी है जो अपने दुबले शरीर को लेकर चिंतित रहते हैं. वजन बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय, सप्लीमेंट्स और महंगे प्रोटीन शेक्स का सहारा लेते हैं.

पतला

लेकिन हमारे आसपास में ऐसे कई चीजे मौजूद हैं, जिन्हें अगर दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए तो बिना किसी दवा या सप्लीमेंट के भी हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाया जा सकता है.

जूस

इस विषय पर हजारीबाग आयुर्वेदलम के डॉ. उदय कुमार सिंह (BAMS, 13 साल अनुभव) बताते हैं कि कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म बहुत तेज़ होता है. ऐसे लोगों के शरीर में भोजन जल्दी पच तो जाता है, लेकिन शरीर पर चढ़ नहीं पाता. उन्होंने बताया कि ऐसे में कुछ प्राकृतिक रस और जूस शरीर में हेल्दी फैट बढ़ाने में मदद करते हैं और शरीर को सुडौल बनाते हैं.

बनाना

उन्होंने आगे बताया केले का शेक वजन बढ़ाने के लिए सबसे सरल और असरदार उपायों में से एक है. यह शरीर को न सिर्फ ऊर्जा देता है, बल्कि चेहरे की रौनक बढ़ाता है, हड्डियों को मजबूत करता है और दिल को स्वस्थ रखता है. रोजाना दो केले से बना शेक पीना वजन बढ़ाने के लिए पर्याप्त है. इसमें चीनी की जगह शहद मिलाना और भी लाभदायक होता है.

केला

उन्होंने आगे बताया कि अगर बाजार में आम मिल रहा है तो आम का शेक भी वजन बढ़ाने के लिए कारगर होता है. अगर बाजार में आम उपलब्ध नहीं है तो इसकी प्यूरी से भी शेक बनाया जा सकता है. चाहे तो इसमें अनानास का रस मिलाकर स्वाद और पोषण दोनों को दोगुना किया जा सकता है. दोनों ही फल हाई कैलोरी वाले होते हैं और शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं.

खजूर

उन्होंने आगे बताया कि वजन बढ़ाने के लिए खजूर का शेक भी एक अच्छा विकल्प है. यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और नए ब्लड सेल्स के निर्माण नहीं मदद करता है लेकिन ध्यान या देना है कि इसका अत्यधिक सेवन ना हो दिन में दो से चार खजूर से बना हुआ ही शेक ले.

चीकू

डॉ उदय आगे बताते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए चीकू का रस भी काफी कारगर माना जाता है. चीकू का जूस शरीर में हल्दी फैट बढ़ाने के लिए सहायक होता है. नियमित रूप से अगर इसका सेवन कुछ हफ्ते भी अगर किया जाए तो फर्क महसूस किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दुबले पतले शरीर से हैं परेशान, ट्राई करें यह 5 ड्रिंक्स, तेजी से बढ़ेगा फैट

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *