मोटापे से हैं परेशान, तो तो फॉलो करें डॉक्टर के ये टिप्स, तेजी से कम होगा वजन, सिर्फ 10 दिन में दिखेगा रिजल्ट

Last Updated:

Obesity Reduce Tips: बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आगरा में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल के अनुसार मोटापा न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी लोगों को प्रभावित कर रहा है. मोटापे से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचाव के लिए जंक फूड से दूरी, समय पर भोजन, पर्याप्त नींद और रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करना बेहद जरूरी है.

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में कई लोग लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं. आगरा के चिकित्सक बताते हैं कि मोटापा लोगों को सामाजिक दृस्टि से भी परेशान कर रहा है. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ खान-पान और लाइफस्टाइल इसका मुख्य कारण बन रही है. डॉ. आशीष मित्तल ने कहा कि मोटापे के कारण मरीज को अन्य कई बीमारियां होने की भी संभावना बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि आज के समय में जरूरी है कि जीवनशैली में सुधार किया जाय. सुबह के वक़्त व्यक्ति को थोड़ी एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि कई बार मोटापे के कारण मरीज डिप्रेशन तक का शिकार हो जाता है. डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि अनहेल्दी फ़ूड वजन बढ़ाने में सबसे बढ़ा सहयोग करता है, इसलिए जितना हो जंक फ़ूड से दूर रहें…

मोटापे के कारण कई और बीमारी भी देती है दस्तक

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल ने कहा कि मोटापे के कारण मरीज को अन्य बीमारियां भी अपना शिकार बना लेती है. उन्होंने कहा कि मोटापे के कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायराइड जैसी कई बीमारी अपना शिकार बनाती है. उन्होंने कहा कि वजन कंट्रोल करना बेहद जरूरी है. डॉ. ने बताया कि समय से खाना खाना बेहद जरूरी है. समय से नींद लेना जरूरी है. कुछ समय निकाल कर व्यायाम करना सबसे बेस्ट माना गया है. जंक फ़ूड जैसे मोमोज, चाउमीन, छोले भठूरे या कोई भी बाहर का ओयली खाना नहीं खाना चाहिए. समय समय पर मोटापे की जांच करानी चाहिए, जिससे समय रहते इसका उपचार किया जा सके.

मोटापे से बचाव के लिए अपनाएं यह टिप्स एंड ट्रिक

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल ने बताया कि मोटापे से बचाव के कई उपाय हैं. उन्होंने कहा कि घर पर ही मोटापे से बचा जा सकता है. डॉ आशीष ने कहा कि सबसे पहले हेल्दी फ़ूड का सेवन करें, तला भुना कम से कम खाएं. उन्होंने कहा कि बाहर का कुछ भी ना खाएं. अधिक तेल में बना चिकन, मटन आदि से बचें. डॉ. आशीष ने कहा कि घर का बना शुद्ध खाना समय से खाएं. सुबह के वक़्त व्यायाम और एक्सरसाइज जरूर करें. डॉ. आशीष मित्तल कहते हैं कि वॉक करना सबसे बेस्ट होता है. यदि व्यक्ति 30 मिनट वॉक भी करे तो उससे काफी ज्यादा फायदा मिलेगा. डॉ. ने बताया कि अधिक कोई समस्या दिखने पर नज़दीकी किसी डॉक्टर से संपर्क कर समय से उपचार शुरु करें.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homelifestyle

मोटापे से हैं परेशान, तो तो फॉलो करें डॉक्टर के ये टिप्स, तेजी से कम होगा वजन

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *