Last Updated:
बढ़ा हुआ पेट आजकल बहुत ही आम समस्या है. इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं. लेकिन आइए जानते हैं कुछ घरेलू तरीका जिससे हम आसानी से मोटापे से निजात पा सकते हैं.
दरभंगा: यदि आप भी बढ़ते पेट से परेशान हैं तो इसका सारा समाधान आपके किचन में ही छुपा हुआ है. आप अपने किचन में रखे सामग्रियों से अपने बढ़ते और लटकती पेट को सामान्य कर सकते हैं और आप भी स्मार्ट लुक पा सकते हैं. पेट कम करना एक आम समस्या है जिसका सामना कई लोग करते हैं. पेट में जमा चर्बी न केवल आपके शरीर को अनाकर्षक बनाती है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है.
फैमिली पार्टी हो या कोई सामूहिक आयोजन, बढ़े हुए तोंद को देखकर लोग चिढ़ाते हैं. यही चीज बहुत ही ज्यादा बुरा महसूस कराती है. इसलिए पेट कम करना जरूरी है. तो इससे निजात पाने के लिए इन घरेलू टिप्स को अपनाएं.
पहला टिप्स: जीरा, सौंफ, अजवाइन, साबुत धनिया, जीरा, सौंफ, अजवाइन, साबुत धनिया इन चीजों की जरूरत पड़ेगी. आमतौर पर यह किचन में रखी चीजों में मिल जाती है. एक बर्तन को गैस चूल्हे पर चढ़ाकर उसमें एक गिलास पानी गर्म करें. जब पानी अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें, सौंफ, अजवाइन, साबुत धनिया, जीरा को पानी में डालकर अच्छे से मिक्स करें, और उसको 15 मिनट खोलने दे. उसके बाद एक ग्लास में छलनी रखकर उस पानी को छान लें. फिर ठंड करके उसको पी लें. सुबह खाली पेट पीने से यह सबसे अधिक फायदेमंद है.
दूसरा टिप्स: गाजर का जूस
गाजर का जूस पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है. गाजर में फाइबर और विटामिन ए होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट की चर्बी को कम करता है.
पेट कम करने के टिप्स
1. पानी पीना : पर्याप्त पानी पीना पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है.
2. फाइबर युक्त आहार : फाइबर युक्त आहार लेना पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है.
3. तनाव कम करना : तनाव कम करना पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है.
4. नियमित व्यायाम : नियमित व्यायाम पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है.
5. स्वस्थ जीवनशैली : स्वस्थ जीवनशैली अपनाना पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है.