Last Updated:
Barabanki News: इन बीमारियों में है लाभकारी आयुर्वेद के अनुसार करेला एक ऐसी सब्जी है जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है यह हमे मोटापा अपच कब्ज लिवर यूरीन इनफेक्शन स्किन एलर्जी किडनी प्रॉब्लम जैसी कई बीमारियो…और पढ़ें
बाराबंकी: करेला एक ऐसी सब्जी है जो सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति में भी महत्वपूर्ण रही है. इसमें मौजूद औषधीय गुण कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. करेले का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है. इसे सब्जी के रूप में पकाकर खाया जा सकता है और इसका जूस भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. नियमित रूप से करेले का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं.
करेला इन बीमारियों में है लाभकारी:
आयुर्वेद के अनुसार करेला हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. यह मोटापा, अपच, कब्ज, लिवर, यूरिन इन्फेक्शन, स्किन एलर्जी, किडनी प्रॉब्लम जैसी कई बीमारियों में लाभकारी है.
करेले में होते हैं कई सारे औषधीय गुण
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि करेले में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो विभिन्न रोगों में फायदेमंद हैं. जिन लोगों को कब्ज, अपच की समस्या रहती है, खाना पचता नहीं है, गैस की समस्या रहती है, वहां पर करेले के जूस का इस्तेमाल करने से काफी फायदा होता है. जिनके शरीर में कैलोरी कम होती है या वजन बढ़ रहा है, जिससे मोटापा हो गया है, वहां पर करेले को खाने से काफी फायदा होता है.
साथ ही जिनको यूरिन इन्फेक्शन, स्किन एलर्जी हो जाती है, स्किन पर दाने पड़ जाते हैं, वे इसके रस का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा, किडनी में समस्या है या लीवर में परेशानी है, उस अवस्था में करेले का जूस सुबह-शाम पीने से काफी लाभ होता है.
किन लोगों को करेले का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए:
करेले का मिल्क के साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.