बार-बार दस्त से हो रहे परेशान? तुरंत करें ये घरेलू उपाय, नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत

Last Updated:

Home Remedies For Diarrhea:

Zoom

Home Remedies For Diarrhea: दस्त या पेचिश अक्सर खाने-पीने में बदलाव या गड़बड़ी की वजह से हो जाता है. ये एक कॉमन प्रॉब्लम है, लेकिन जब 3-4 बार टॉयलेट जाना पड़े तो हालत खराब हो जाती है. यदि आप भी अक्सर इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं, तो यहां बताए गए घरेलू उपाय आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं.

बता दें कि दस्त में बार-बार पतला मल आना, पेट दर्द, कमजोरी और कभी-कभी हल्का बुखार भी हो सकता है. इसे नजरअंदाज कर पाना मुमकिन नहीं है. अधिक समय तक इसके उपाय न करने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है जो कि सेहत के लिए जानलेवा भी हो सकता है.

अनार के छिलके का पाउडर
अनार का छिलका पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसके छिलकों को सुखाकर पीस लें. आधा से एक चम्मच पाउडर शहद या छाछ में मिलाकर दिन में 3–4 बार लें. इससे पेट की जलन कम होती है और दस्त में आराम मिलता है.

केला और पपीता खाएं
पका हुआ केला पेट को आराम देता है और दस्त को कम करने में मदद करता है. पपीता पाचन ठीक करता है और पेट साफ रखने में सहायक होता है. इन दोनों फलों को हल्की मात्रा में खा सकते हैं.

अजवाइन, जीरा और हींग का मिश्रण
आधा चम्मच जीरा, थोड़ा सा अजवाइन और एक चुटकी हींग लें. इन्हें एक कप गर्म पानी या ताजी छाछ में मिलाकर दिन में 2 बार पिएं. इससे गैस, पेट दर्द और मरोड़ में राहत मिलती है.

हल्दी और शहद
हल्दी में कीटाणुओं से लड़ने के गुण होते हैं. आधा चम्मच हल्दी को एक चम्मच शहद में मिलाकर दिन में 2 बार लें. इससे पेट का इंफेक्शन कम होता है और शरीर को ताकत मिलती है.

ज्यादा तरल चीजें लें
डायरिया में शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. छाछ, मट्ठा, नारियल पानी और नींबू पानी भी फायदेमंद होते हैं. ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और कमजोरी नहीं होने देते.

इस बात का ध्यान रखें
बाहर का तला-भुना और जंक फूड न खाएं. हल्का और सादा खाना खाएं. बहुत ठंडी चीजें खाने से बचें. अगर 2–3 दिन में आराम न मिले, तेज बुखार हो या ज्यादा कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *