Last Updated:
How To Soften Hand Skin In Winter: सर्दियों में स्किन की देखभाल मुश्किल नहीं है.थोड़ा ध्यान और विटामिन ई की मदद से आप अपने हाथों को पहले जैसा नर्म और चमकदार बना सकती हैं. यहां आप विटामिन ई को लगाने का सही समय और तरीके के बारे में डिटेल में जान सकते हैं, तो इसके फायदों को हासिल करने के लिए जरूरी हैं.
सर्दियां आते ही ठंडी हवा हमारी त्वचा की नमी छीन लेती है. नतीजा यह होता है कि हाथ-पैर सूख जाते हैं, सफेद दिखने लगते हैं और कभी-कभी फटने भी लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो विटामिन ई कैप्सूल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
विटामिन ई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, नमी को बरकरार रखते हैं और झुर्रियों को दूर करने में कारगर होते हैं. लेकिन ये फायदे तभी मिल सकते हैं, जब आप इसे सही तरीके अपनी त्वचा पर अप्लाई करें.
कैसे लगाना चाहिए विटामिन ई?
रात का समय स्किन के लिए सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इस दौरान त्वचा आराम करती है. आप दो विटामिन ई कैप्सूल लें और उन्हें पिन की मदद से हल्का छेद करें. तेल निकालकर अपने हाथों पर हल्के हाथों से 2 मिनट मसाज करें. फिर कॉटन के ग्लव्स पहनकर सो जाएं. इससे तेल कपड़ों पर नहीं लगेगा और आपकी त्वचा पूरी रात उसे अच्छी तरह सोख लेगी. सुबह उठते ही आप अपने मुलायम और चिकने हाथों को महसूस करेंगी.
घर पर बनाएं विटामिन ई क्रीम
अगर आप तैयार क्रीम नहीं लेना चाहतीं, तो घर की चीजों से इसे बना सकती हैं. इसके लिए एक चम्मच पेट्रोलियम जेली लें, उसमें थोड़ी-सा अपने पसंद का बॉडी लोशन मिलाएं. अब एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल और कुछ बूंदें नारियल तेल की डालें. इस मिश्रण को एक छोटे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें. इसे दिन में दो-तीन बार हाथों को धोने के बाद लगाएं. यह न केवल हाथों की सूखापन दूर करेगा, बल्कि त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाएगा.
एंटी एजिंग हैंड पैक
झुर्रियों और उम्र के निशान मिटाने के लिए विटामिन ई से बना पैक भी बहुत असरदार है. इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच मलाई या दही लें, उसमें एक चम्मच शहद और एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं. इस मिश्रण को हाथों पर लगाकर 15–20 मिनट छोड़ दें. सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. इससे हाथों की त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा और उनका रंग निखर जाएगा.
नेचुरल मॉइस्चराइजर का जादू
मलाई और शहद त्वचा को नेचुरल रूप से मॉइस्चराइज करते हैं और काले धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं. ऐसे में नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल करने से हाथ खूबसूरत, कोमल और जवां नजर आते हैं.
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया … और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.