सर्दियों में होंठ फटने से परेशान? ये घरेलू नुस्खे देंगे एकदम राहत, जानिए टिप्स

Last Updated:

हमारी त्वचा की तुलना में होंठों की त्वचा बहुत पतली और नाजुक होती है, इसलिए सर्दियों में इसकी खास देखभाल बेहद जरूरी है. बाजार में कई तरह की क्रीम और लिप बाम उपलब्ध हैं, लेकिन पुराने घरेलू नुस्खे आज भी सबसे प्रभावी माने जाते हैं. यहां हम आपको 5 आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मिनटों में होंठों का सूखापन और फटने से राहत पा सकते हैं.

गोंडा: सर्दियों में तापमान गिरने के साथ होंठों का फटना आम समस्या बन जाता है. ठंडी हवा, कम पानी पीना और शरीर में नमी की कमी के कारण होंठ सूखकर फटने लगते हैं, जिससे न केवल दर्द होता है बल्कि लुक भी प्रभावित होता है. होंठों की त्वचा बेहद पतली होती है, इसलिए सर्दियों में इसकी देखभाल और जरूरी हो जाती है. कुछ आसान घरेलू नुस्खे जैसे नारियल तेल, देसी घी, शहद और ग्लिसरीन का इस्तेमाल, खीरे का रस, और चीनी-शहद से हल्की स्क्रबिंग तुरंत राहत दिला सकते हैं.

होंठ

हमारी त्वचा की तुलना में होंठों की त्वचा अधिक पतली और नाजुक होती है, इसलिए सर्दियों में इसकी खास देखभाल करना बेहद जरूरी है. बाजार में कई तरह की क्रीम और लिप बाम उपलब्ध हैं, लेकिन पुराने घरेलू नुस्खे आज भी सबसे असरदार माने जाते हैं. यहां हम आपको 5 ऐसे आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मिनटों में होंठों की सूखापन और फटने से राहत पा सकते हैं.

नारियल

नारियल तेल: होंठों का सबसे आसान और असरदार मॉइस्चराइज़र नारियल तेल है. इसमें मौजूद प्राकृतिक फैटी एसिड होंठों पर सुरक्षा परत बनाकर नमी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं. दिन में 3–4 बार हल्के हाथों से नारियल तेल लगाएं और सोने से पहले इसे जरूर लगाएं, जिससे होंठ रात भर मुलायम बने रहते हैं. इस सरल घरेलू नुस्खे से फटते होंठों में जल्दी आराम मिलता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

देसी

देसी घी: तुरंत नमी देने के लिए देसी घी बहुत कारगर है. इसमें विटामिन और फैट की मात्रा अधिक होती है, जो होंठों की गहराई से मरम्मत करता है. यह एक सरल और घरेलू नुस्खा है. एक उंगली पर थोड़ा सा घी लें और होंठों पर हल्के हाथों से मलें. अगर होंठ बहुत ज्यादा फट गए हों, तो रात में मोटी परत लगाकर छोड़ दें. देसी घी का इस्तेमाल फटे हुए होंठों को तुरंत आराम देने और उन्हें मुलायम बनाने में बेहद प्रभावी है.

शहद

शहद और ग्लिसरीन: शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण फटे होंठों को जल्दी ठीक करते हैं, जबकि ग्लिसरीन होंठों में नमी को लॉक कर देता है. आधा चम्मच शहद में कुछ बूंदें ग्लिसरीन मिलाएं और इसे होंठों पर लगाकर 15–20 मिनट छोड़ दें. चाहें तो इसे रात को सोने से पहले भी लगाया जा सकता है. शहद और ग्लिसरीन का नियमित इस्तेमाल फटे होंठों से राहत देता है और होंठों को मुलायम बनाए रखता है.

खीरा का रस

खीरे का रस: सूखे होंठों में तुरंत ठंडक और नमी देने के लिए खीरा बहुत कारगर है. खीरा होंठों की त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसकी प्राकृतिक नमी को लौटाता है. खीरे का एक टुकड़ा काटकर इसे होंठों पर हल्के हाथों से 2–3 मिनट रगड़ें. खीरे का रस सूखने दें, फिर सादे पानी से धो लें. दिन में दो बार करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं. यह एक सरल और प्रभावी घरेलू नुस्खा है.

चीनी और शहद

चीनी और शहद से हल्की स्क्रबिंग: जब होंठ ज्यादा फट जाते हैं, तो उन पर सूखी और मृत त्वचा जमा हो जाती है. चीनी का हल्का स्क्रब इसे हटाकर होंठों को मुलायम बनाता है. एक चम्मच शहद में आधा चम्मच बारीक चीनी मिलाएं और इसे होंठों पर हल्के हाथों से 1 मिनट रगड़ें. इसके बाद हल्का सा तेल या घी लगा लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में होंठ फटने से परेशान? ये घरेलू नुस्खे देंगे एकदम राहत, जानिए टिप्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *