डाइटीशियन से बिना समझे ले रहे हैं प्रोटीन सप्लीमेंट, तो यहां जानिए इसके खतरे

Last Updated:

protein powder news : डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि प्रोटीन पाउडर उन लोगों के लिए होता है, जो शाकाहारी है. जो मांसाहारी है. वह हफ्ते में तीन से चार दिन चिकन या अंडा खाते हैं तो आपकी जरूरत पूरी हो जाती है. अगर शाकाहारी है. दालों का इस्तेमाल कम करते हैं. रोटी, चावल, सूजी आदि ज्यादा खाते है तो प्रोटीन की जरूरत रहती है. 

मिर्जापुर: अक्सर आप प्रोटीन पाउडर का सेवन बिना किसी सलाह के करते हैं. इसके कई साइड इफेक्ट है. किडनी और लीवर पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है. अगर आप भी प्रोटीन पाउडर लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन ने प्रोटीन पाउडर लेने के लिए टिप्स बताएं हैं. डाइटिशियन के अनुसार जो नॉनवेज खाते हैं उनके लिए ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता नहीं होती है. हालांकि,  जो वेजिटेरियन है. उनको प्रोटीन की आवश्यकता होती है. वह प्रोटीन पाउडर के रूप में ले सकते हैं. हालांकि, प्रोटीन कौन सी लेनी है और कितनी मात्रा में लेनी है. यह डाइटिशियन के सलाह के बाद लेनी चाहिए. खानपान से मिलने के बाद कितने प्रोटीन की आवश्यकता होती है. यह डाइटिशियन बेहतर बता पाते हैं.

डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि प्रोटीन पाउडर उन लोगों के लिए होता है, जो शाकाहारी है. जो मांसाहारी है. वह हफ्ते में तीन से चार दिन चिकन या अंडा खाते हैं, तो आपकी जरूरत पूरी हो जाती है. अगर शाकाहारी है. दालों का इस्तेमाल कम करते हैं. रोटी, चावल, सूजी आदि ज्यादा खाते है तो प्रोटीन की जरूरत रहती है. उसे पाउडर के तौर पर देते हैं. प्रोटीन पाउडर से किडनी और लिवर पर इफेक्ट होता है. यह तब होता है, जब ओवरडोज लेते हैं. शरीर की जरूरत से ज्यादा प्रोटीन नहीं लेना चाहिए. यह नुक्सानदेह होता है. ज्यादा लेंगे तो शरीर को नुकसान तय है.

मात्रा और जरूरत है जरूरी

डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि अगर प्रोटीन पाउडर ले रहे है तो किसी डाइटीशियन से सलाह के बाद ही लेना चाहिए. डॉक्टर भी कई बार नहीं बता पाते हैं. ऐसे में बेस्ट डाइटीशियन ही आपको प्रोटीन के बारे में बता सकते हैं. प्रोटीन के ब्रांड या कोई दूध के पाउडर नहीं ले रहे हैं. कई तरह की प्रोटीन होती है, जो बॉडी के हिसाब से ली जाती है. ऐसे में जब भी प्लांट प्रोटीन ले रहे हैं तो उससे पहले किसी अच्छे डाइटीशियन से डाइट के जरूरत वाली प्रोटीन लें. आपकी जरूरत व आपके खाने से कितना मिल रहा है, इसके बाद प्रोटीन पाउडर दिया जाता है. बिना जानकारी के ऐसे प्रोटीन पाउडर का बिल्कुल सेवन नहीं करें. यह खतरनाक हो सकता है. गंभीर रूप से बीमार भी कर सकता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *