Last Updated:
Samak kheer recipe: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान लोग व्रत रखते हैं. व्रत में आप हेल्दी रहें, एनर्जी से भरपूर रहें, इसके लिए आपको कुछ पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए. ऐसे में समक चावल से तैयार खीर आप बनाकर जरूर खाएं. समक की खीर बेहद हेल्दी, टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. जानिए यहां समक की खीर बनाने की आसान सी रेसिपी.
समक की खीर बनाने की विधि.
Samak kheer recipe: इन दिनों चैत्र नवरात्रि 2026 का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में होती है. 19 मार्च को नवरात्रि का प्रथम दिन था. दुर्गा अष्टमी 26 मार्च और नवमी यानी 9वां दिन 27 मार्च को पड़ रहा है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाती है. लोग व्रत रखते हैं. कुछ लोग पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं, तो कुछ प्रथम, अष्टमी और नवमी के दिन व्रत रखते हैं. हर कोई अपनी शारीरिक क्षमता, श्रद्धा भाव के अनुसार व्रत रखता है, पूजा-पाठ करता है. व्रत के दौरान सात्विक और फलाहारी भोजन किया जाता है. इस दौरान आप मखाना, कुट्टू, सिंघाड़े के आटे का हलवा, पूड़ी, रोटी, साबूदाना खिचड़ी, समा चावल, फल, आलू, लौकी, कद्दू आदि सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. नवरात्रि पर आप समक चावल की खीर भी बनाकर खा सकते हैं. ये ना सिर्फ पौष्टिक होता है, बल्कि सुपाच्य और हल्का भी होता है, जो आसानी से पच जाता है. इसे खाकर आपको दिन भर एनर्जी भी मिलेगी. शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @Chefkunal पर समक की खीर की रेसिपी (Samak kheer) खास नवरात्रि के दिन व्रत रखने वालों के लिए शेयर की है. चलिए जानते हैं किस तरह से आप झटपट व्रत के दिन बना सकते हैं टेस्टी और पौष्टिक सामक चावल की खीर.
समक की खीर बनाने के लिए सामग्री
दूध-एक लीटर
समक के चावल-1/4 कप
गुड़ या चीनी- आधा कप
ड्राई फ्रूट्स बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता
पानी- 1/4 कप
दालचीनी पाउडर-एक छोटा चम्मच
View this post on Instagram
.