मुंह के छालों से हैं परेशान, तो जान लें इसकी वजह और क्या है इसका घरेलू इलाज

Last Updated:

Mau News: डॉक्टर इमरान अहमद बताते हैं कि मुंह में छाले अधिक धूम्रपान करने, आयरन की कमी होने, विटामिन B की कमी होने जैसे कारणों से होते हैं.

मऊ: आजकल लोगों की खान-पान और जीवनशैली के कारण कई प्रकार की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं. इनमें से एक समस्या है मुंह में छाले पड़ना, जो काफी तकलीफदेह हो सकता है. लोकल 18 से बात करते हुए डॉक्टर इमरान अहमद ने बताया कि आयुर्वेद में मुंह के छालों को ‘मुख पाक’ कहा जाता है, जबकि एलोपैथ में इसे ‘एपिक अल्सर’ या ‘सोमाटाइटिस’ कहते हैं.

क्यों होते हैं मुंह के छाले

मुंह में छाले अधिक धूम्रपान, आयरन की कमी, विटामिन B की कमी और अत्यधिक मसालेदार खाना खाने से होते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके मुंह में छाले ना पड़ें, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें.

अगर आपकी जीभ पर कोई घाव या छाले दिख रहे हैं, तो यह सिर्फ जीभ पर ही नहीं, बल्कि आपके गुर्दे पर भी असर डाल सकता है. इसके मुख्य लक्षण हैं सूजन, दर्द, जलन और चिड़चिड़ापन. इस अवस्था में व्यक्ति को खाने-पीने में स्वाद नहीं आता और उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

अगर आप इस समस्या से परेशान हैं और इसका बेहतर इलाज चाहते हैं, तो आप एंटी-इंफ्लेमेटरी, शहद, फिटकरी, बेकिंग सोडा और आइस क्यूब का प्रयोग करके राहत पा सकते हैं.

लाइफस्टाइल में करें बदलाव 

मुंह के छालों का इलाज आयुर्वेद में सबसे बेहतर माना जाता है. अगर आपकी जीवनशैली में कुछ बुराइयां हैं, जैसे धूम्रपान करना और अत्यधिक मसालेदार तथा गर्म खाना खाना, तो इन्हें सुधार लें. अन्यथा आपके मुंह में छाले पड़ सकते हैं और यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मुंह के छालों से हैं परेशान, तो जान लें इसकी वजह और क्या है इसका घरेलू इलाज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *