गलत ब्लश लगा तो पूरा मेकअप होगा फ्लॉप, स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट शेड

मेकअप में ब्लश ऐसा प्रोडक्ट है जो चेहरे को तुरंत फ्रेश, हेल्दी और नेचुरल ग्लो देता है. लेकिन अगर गलत शेड चुन लिया जाए, तो वही ब्लश चेहरा डल, पैची या अननेचुरल भी दिखा सकता है. इसलिए सिर्फ स्किन कलर ही नहीं, बल्कि स्किन का अंडरटोन समझना भी बेहद जरूरी होता है. स्किन टोन मतलब आपकी त्वचा कितनी गोरी, मीडियम या डार्क है, जबकि अंडरटोन आपकी त्वचा के अंदर की गर्माहट या ठंडक को दर्शाता है. सही ब्लश वही होता है जो आपकी नेचुरल स्किन के साथ घुल-मिल जाए और ऐसा लगे जैसे वो आपकी त्वचा से ही निकल रहा हो.

ब्लश चुनने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी स्किन का अंडरटोन क्या है. अंडरटोन तीन तरह के होते हैं- वॉर्म, कूल और Neutral. इसे पहचानने के कुछ आसान तरीके हैं.

पहला- नसों का टेस्ट: कलाई की नसें अगर हरी दिखें तो वॉर्म अंडरटोन, नीली या पर्पल दिखें तो कूल अंडरटोन, और दोनों का मिक्स हो तो Neutral अंडरटोन.
ज्वेलरी टेस्ट: गोल्ड ज्वेलरी आप पर ज्यादा अच्छी लगे तो वॉर्म अंडरटोन, सिल्वर ज्वेलरी सूट करे तो कूल अंडरटोन.
सन रिएक्शन: धूप में जल्दी टैन हो जाती हैं तो वॉर्म अंडरटोन, जल्दी जल जाती हैं तो कूल अंडरटोन. अंडरटोन समझ आने के बाद सही ब्लश शेड चुनना काफी आसान हो जाता है.

स्किन टोन के हिसाब से कौन-सा ब्लश चुने?
हर स्किन टोन पर एक ही ब्लश शेड अच्छा नहीं लगता. सही चुनाव चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ा सकता है. गोरी त्वचा है तो लाइट पिंक, बेबी पिंक, सॉफ्ट पीच और रोज़ शेड्स बेस्ट रहते हैं. बहुत डार्क या ब्राइट शेड चेहरे को हार्श बना सकते हैं. Medium / Wheatish Skin के लिए पीच, कोरल, रोज़ गोल्ड, सॉफ्ट बेरी और वार्म पिंक शेड्स बेहद खूबसूरत लगते हैं.
Dusky / Dark Skin है तो डीप बेरी, प्लम, वाइन, ब्रिक रोज़ और ऑरेंज टोन वाले ब्लश शानदार दिखते हैं और स्किन को ग्रे नहीं बनाते. फैक्ट यह है कि डार्क स्किन पर अक्सर लोग हल्का ब्लश लगा देते हैं, जिससे रंग दिखता ही नहीं. ऐसे में पिगमेंटेड ब्लश चुनना जरूरी होता है.

अंडरटोन के हिसाब से सही ब्लश Shades और टेक्सचर
सिर्फ शेड ही नहीं, ब्लश का टेक्सचर भी मायने रखता है. वॉर्म अंडरटोन के लिए पीच, कोरल, एप्रिकॉट और ऑरेंज-बेस्ड शेड्स सबसे अच्छे रहते हैं. कूल अंडरटोन के लिए रोज़ पिंक, मौव, प्लम और बेरी शेड्स चेहरे को फ्रेश लुक देते हैं. वहीं Neutral अंडरटोन के लिए आप वॉर्म और कूल दोनों तरह के शेड्स ट्राय कर सकती हैं.

स्किन ड्राई है तो ऐसे चुनें ब्लश
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो Cream या Liquid ब्लश ज्यादा नेचुरल लगेगा. ऑयली स्किन वालों के लिए Powder ब्लश बेहतर रहता है क्योंकि ये लंबे समय तक टिकता है. सही अंडरटोन और सही टेक्सचर के साथ लगाया गया ब्लश मेकअप को ओवर नहीं बल्कि बैलेंस्ड बनाता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *